फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar News: करंट लगने से बच्चे की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप; ग्रामीणों में भारी आक्रोश

Sun, 30 Jul 2023 07:19 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सीकर

सार

सीकर के लिसाडिया गांव में करंट की चपेट में आने बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चा पिता के साथ खेत में खाद डालते समय एलटी लाइन की चपेट में आ गया। घटना के बाद बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों ने भारी रोष जताया।
विज्ञापन
धरने पर बैठ विरोध जताते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के सीकर जिले के लिसाडिया ग्राम पंचायत की पकौड़ी ढाणी में 12 साल के बच्चे की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना को लेकर बिजली निगम की लापरवाही का आरोप लगाया गया है। घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने चार घंटे तक अजीतगढ़ उपजिला अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ज्योति वर्मा, बिजली निगम के अधिशाषी अभियंता हंसराज मीणा ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाया। ग्रामीणों ने मांगों पर सहमति बनने के बाद धरना वापस ले लिया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पकौड़ी ढाणी लिसाडिया निवासी अभिषेक स्वामी (12) पिता के साथ खेत में खाद डाल रहा था। इसी दौरान टूटे हुई एलटी लाइन के चपेट में आने से बच्चे की मौत हो गई। बच्चे को उसके परिजन अजीतगढ़ अस्पताल में लेकर गए, जहां डॅाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने दोषी बिजली कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसी बीच गांव के लोग मृतक के परिवार के सदस्य को सरकार नौकरी और विद्युत लाइनों को सही करवाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। धरने में कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष हेमसिंह शेखावत, कामरेड ओम प्रकाश यादव, किसान मोर्चा के श्याम चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें