सीकर के मावंडा कला गांव में हादसा।
- फोटो : अमर उजाला
मावंडा कला में 2 साल का मासूम विकास अपने नाना पॉप सिंह के घर रह रहा था। छप्पर में मासूम की मां रिंकी उसे दूध पिला रही थी तभी अचानक छप्पर के पास विद्युत पोल में शॉर्ट सर्किट होने से विद्युत पोल से चिंगारी छप्पर पर जा गिरी जिससे छप्पर में आग लग गई। आग लगने से छप्पर से मां व नानी तो बाहर निकल गई लेकिन में मासूम बच्चा जिंदा जल गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
मासूम को बचाने के लिए उसकी मां व नाना छप्पर के अंदर गई तो दोनों के हाथ झुलस गए। घटना को लेकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वही मासूम बच्चे की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों ने मासूम बच्चे की नानी व उसकी मां दोनों को नीमकाथाना जिला अस्पताल में लाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया। घटना की सूचना पर तहसीलदार सज्जन लाटा भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया घटना को लेकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
आगजनी के समय दूध पिला रही थी बच्चे को मां
छप्पर के अंदर मां व नानी दोनों बच्चे के साथ में बैठी थी। माँ रिंकी देवी अपने बच्चे विकास को दूध पिला रही थी उसी दौरान अचानक पोल से छप्पर पर चिंगारी गिर गई जिससे छप्पर में आग लग गई। माँ व नानी छप्पर से बाहर आ गई दोनों ने मिट्टी से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। इस दौरान छप्पर में मासूम आग की चपेट में आकर जिंदा जल गया।
घरेलू सामान भी जलकर हुआ राख
कच्चे छप्पर में रखा आग से घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि अप्पर के अंदर कूलर पंखा अटैची सहित अनाज पूरी तरफ जल गया। वही ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई।
अधिकारियों ने किया घटनास्थल का मौका मुआयना
तहसीलदार सज्जन कुमार लाटा ने बताया कि पीड़ित परिवार एक खेत मे बने छप्पर में रहते हैं। आग लगते वक्त 3 लोग छप्पर के अंदर थे। मोके पर पहुंचकर परिवार से बातचीत की ओर घटना स्थल का जायजा लिया व पटवारी से घटना स्थल का मौका मुआयना करवाया जा रहा हैं।