फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: लक्ष्मणगढ़ में 10 मार्च से शेखावाटी महोत्सव, हेरिटेज वॉक, प्रतियोगिताएं और बॉलीवुड नाइट होगी

Wed, 01 Feb 2023 07:06 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सीकर के लक्ष्मणगढ़ में 10 से 12 मार्च तक शेखावाटी महोत्सव होगा। जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने शेखावाटी महोत्सव के आयोजन की तैयारियों को लेकर  सीकर कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेखावाटी महोत्सव सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ में जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। सीकर जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने बताया कि 10 से 12 मार्च तक आयोजन होंगे। महोत्सव के पहले दिन 10 मार्च 2023 को शाम 5 से 7 बजे तक गणेश वंदना, स्वागत सत्कार, लोक कलाकारों के कालबेलिया, भवाई नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन


दूसरे दिन- हेरिटेज वॉक, ऊंट-घोड़ा नृत्य, साफा बांध प्रतियोगिता, भपंग, कवि सम्मेलन
दूसरे दिन 11 मार्च को सुबह 8 से 9 बजे तक मुरली मनोहर मंदिर (डाकनिया मंदिर) से जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम तक हेरिटेज वॉक, सुबह 9.30 से 12 बजे तक खेलकूद प्रतियोगिताएं रखी गई हैं, जिसमें ऊंट और घोड़ा नृत्य, साफा बांधना, मटका दौड़, कबड्डी, बास्केटबॉल, दादा-पोता प्रतियोगिताएं होंगी। दोपहर 1 बजे पुस्कार वितरण कार्यक्रम होगा। शाम 7 से 10 बजे तक भपंग वादन और कवि सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

12 मार्च को योगा से शुरुआत, बॉलीवुड नाइट और आतिशबाजी से समापन 
जिला कलेक्टर डॉ. यादव ने बताया कि 12 मार्च को सुबह 8 से 9 बजे तक ईकोलॉजी पार्क में योग कार्यक्रम होगा। सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक पारम्परिक खेलकूद, चित्रकला प्रतियोगिता, मेहन्दी और रंगोली, वाल पेटिंग, तीन टांग दौड़ कार्यक्रम, दोपहर 1 बजे पुरस्कार वितरण कार्यक्रम, शाम 7 से रात 10 बजे तक बॉलीवुड नाइट के प्रोग्राम रखे जाएंगे। फिर अतिशबाजी के साथ शेखावाटी महोत्सव का समापन किया जाएगा।
विज्ञापन


कलेक्टर ने अलग-अलग डिपार्टमेंट के अधिकारियों को दिए यह निर्देश
तैयारी बैठक में जिला कलेक्टर डॉ. यादव ने कहा कि पार्किंग व्यवस्थाएं सही तरीके से रखी जाए। पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट और नगरपालिका लक्ष्मणगढ़ शहर  हेरिटेज वॉक वे सड़क की मरम्मत का काम जल्द करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि महोत्सव के दौरान सरकारी,निजी ऑफिस, इंस्टीट्यूट्स, नेचर पार्क में रोशनी और सजावट करवाई जाए। 

उन्होंने निर्देश दिए कि खेलकूद प्रतियोगिता कार्यक्रमों के लिए रजिस्ट्रेशन, टीमें बनने का काम,  रेफरी सीडीईओ करवाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने खेल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि महोत्सव के दौरान होने वाली खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए खेल मैदान की व्यवस्थाएं करवाना सुनिश्चित करें। नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी को ड्रिंकिंग वाटर और टेम्परेरी मोबाइल टॉयलेट रखवाने के निर्देश दिए।

राजस्थान सरकार की 10 योजनाओं की स्टॉल्स लगेगी
जिला कलेक्टर ने जिला उद्योग केन्द्र, राजीविका और एसएचजी विभाग से कहा कि शेखावाटी महोत्सव के दौरान राज्य सरकार की 10 योजनाओं की स्टॉल्स लगवाएं और राज्य सरकार की जनकल्याण की स्कीम्स के लिए आम जनता में जागरूकता लाने के लिए फ्लैगशिप योजनाओं के फलेक्सी बोर्ड भी लगवाएं।  कार्यक्रमों में स्थानीय लोक कलाकारों को प्रोत्साहित करें, ताकि लोगों को स्थानीय संस्कृति के बारे में जानकारी मिल सके। 

महोत्सव के दौरान मोदी यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट्स को पार्टिसिपेट बनाने के लिए भी कहा गया। इस दौरान सीकर एसपी कुंवर राष्ट्रदीप, एडीएम राकेश कुमार, महाप्रबन्धक जिला उद्योग और वाणिज्य केन्द्र विकास, डीपीएम राजीविका अर्चना मौर्य, अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका लक्ष्मणगढ़, सहायक निदेशक पर्यटन अनु शर्मा, सहायक निदेशक जनसम्पर्क पूरणमल, सहित जिला और लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें