फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahpura News : मो. अनस ने क्षेत्र का नाम रोशन किया, राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता सिल्वर मैडल

Mon, 25 Nov 2024 10:39 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा

सार

शाहपुरा के मो. अनस ने राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में सिल्वर मैडल अपने नाम किया है। गुजरात के राजकोट में हो रही इस प्रतियोगिता में देशभर से तैराकों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के राजकोट में आयोजित राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में शाहपुरा के युवा तैराक मोहम्मद अनस ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में सिल्वर मैडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। अनस ने अपनी मेहनत, समर्पण और लगन के दम पर देशभर के सर्वश्रेष्ठ तैराकों के बीच अपनी विशेष पहचान बनाई और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


राजकोट में यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 30 नवंबर तक चलेगी, जिसमें देशभर से प्रतिभाशाली तैराक भाग ले रहे हैं। मोहम्मद अनस ने अपनी बेहतरीन तकनीक और तेज गति के बल पर 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में शानदार प्रदर्शन किया। जिला तैराकी संघ के सचिव नरेश बूलिया ने अनस की इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बताया और कहा कि उनका यह मैडल क्षेत्र के युवाओं को प्रेरित करेगा। कोच योगेश बघेरवाल ने कहा कि अनस की सफलता से शाहपुरा में हर्ष का माहौल है।

मोहम्मद अनस की इस जीत से उनके परिवार, दोस्तों और खेलप्रेमियों में खुशी की लहर है। शाहपुरा के नागरिकों ने अनस को उसकी सफलता के लिए बधाई दी। मोहम्मद अनस ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने कोच और परिजनों को दिया। उन्होंने कहा कि यह मैडल केवल मेरा नहीं, बल्कि मेरे कोच और परिवार के समर्थन का परिणाम है। यह मेरे शहर और उन सभी का है जिन्होंने मुझे प्रेरित किया। मोहम्मद अनस की यह उपलब्धि शाहपुरा के युवाओं के लिए प्रेरणा है। 
विज्ञापन


तैराकी संघ के अध्यक्ष अनिल व्यास ने उम्मीद जताई कि मोहम्मद अनस आने वाले समय में और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे। उनकी इस जीत ने शाहपुरा को गौरवान्वित किया है और क्षेत्र के खेल विकास में नया आयाम जोड़ा है। अनस की सफलता से यह संदेश मिलता है कि सपनों को साकार करने के लिए मेहनत और समर्पण सबसे महत्वपूर्ण हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें