फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gangapurcity: सरकारी इफको 'सहकार किसान सम्मेलन' से शाह ने साधी सियासत, नेताओं का मंच से परिचय कराकर मांगें वोट

Sat, 26 Aug 2023 05:28 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगापुर सिटी

सार

कार्यक्रम में विरोध में नारेबाजी देखकर शाह ने कहा मैं इस कार्यक्रम से राजनीति नहीं करना चाहता था, लेकिन उन्होंने शुरुआत कर दी है। मुझे भी जवाब देना होगा।
विज्ञापन
सहकार किसान सम्मेलन के मंच पर भाजपा नेता। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगापुर सिटी के थड़ी गांव में इफको 'सहकार किसान सम्मेलन' से केंद्रीय सहकारिता और गृहमंत्री शाह ने सियासत भी साध ली। उन्होंने एक पंत, दो काज करते हुए 2023 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को वोट देने की अपील की। साथ ही प्रदेश की गहलोत सरकार को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी घेरा।

विज्ञापन


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गंगापुर सिटी से प्रदेश की जनता को बड़ा सियासी मैसेज दिया। कहने को तो यह किसान सम्मेलन केंद्र सरकार और इफको का आयोजन था, लेकिन सरकारी कार्यक्रम में सियासत ही चुनावी साल में हावी रही। शाह ने राजनीतिक दृष्टि से बीजेपी के पक्ष में सम्मेलन का भरपूर फायदा उठाया। जैसे ही कुछ लोगों ने विरोध में नारेबाजी की, तो शाह को मौका मिल गया। 

अमित शाह ने साफ कहा कि सीएम गहलोत ने कुछ लोगों को भेजा है, जो कुछ देर नारेबाजी करके चले जाएंगे। शाह ने यह भी कहा कि मैं इस कार्यक्रम से राजनीति नहीं करना चाहता था, लेकिन उन्होंने शुरुआत कर दी है। मुझे भी जवाब देना होगा। शाह ने सम्मेलन के मंच पर सांसद मनोज राजोरिया, जसकौर मीणा, ओम बिरला, किरोड़ी लाल मीणा और राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ को मंच पर बैठाया और खड़ा कर किसानों को उनसे नमस्कार भी करवाया।
विज्ञापन


पूर्वी राजस्थान में पिछली बार मिली थी बीजेपी को शिकस्त
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को साधने का भरपूर प्रयास किया। साल 2018 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को पूर्वी राजस्थान में करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। ऐसे में भाजपा इस बार के विधानसभा चुनावों में पूर्वी राजस्थान में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती, जिसके चलते भाजपा द्वारा पूर्वी राजस्थान को साधने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। गंगापुर सिटी में आयोजित सहकार किसान सम्मेलन भी इसी कड़ी में एक प्रयास है। 

दो सितंबर को सवाई माधोपुर के रणथम्भौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर से परिवर्तन यात्रा का होगा आगाज
भाजपा दो सितंबर को रणथम्भौर के त्रिनेत्र गणेश मंदिर से परिवर्तन यात्रा का आगाज करने जा रही है। जो पूर्वी राजस्थान के सभी विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। भाजपा की परिवर्तन यात्रा को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। अमित शाह के बाद जेपी नड्डा का दो सितंबर को रणथम्भौर आना भाजपा की पूर्वी राजस्थान में पकड़ मजबूत करने का प्रयास रहेगा। आज गंगापुरसिटी में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के साथ ही राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोडी लाल मीणा, सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़, सांसद जसकौर मीणा, मनोज राजौरिया, बीजेपी नेता जितेंद्र गोठवाल, रमेश मीणा आदि मंच पर मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें