फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banswara: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा सेक्स रैकेट, आठ महिलाओं सहित एक ग्राहक व तीन संचालक गिरफ्तार

Fri, 21 Apr 2023 09:27 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा

सार

बांसवाड़ा शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार में लिप्त आठ युवतियां तीन संचालक और एक ग्राहक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांसवाड़ा जिला पुलिस अधीक्षक को गोपनीय सूचना मिली कि बांसवाड़ा शहर के नया बस स्टैंड क्षेत्र एजाज मॉल और उदयपुर सड़क मार्ग स्थित रॉयल होटल में वेश्यावृत्ति का कारोबार चल रहा है। इस पर जिला पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएसपी कानसिंह भाटी के नेतृत्व में पुलिस उप अधीक्षक सूर्यवीर सिंह राठौड़ और संदीप कुमार के नेतृत्व में दो पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

विज्ञापन


बोगस ग्राहक भेजकर तस्दीक करवाई और रॉयल स्पा सेंटर उदयपुर रोड बांसवाड़ा में त्वरित कार्रवाई करते हुए सेंटर में वेश्यावृत्ति के आरोप में संचालक अमरदीप पुत्र शिव जी राठौड़ निवासी सन्मति नगर उदयपुर रोड बांसवाड़ा उसका पार्टनर सुदर्शन सिंह पुत्र अर्जुन सिंह सिसोदिया निवासी हाउसिंग बोर्ड सहित दो युवतियों को गिरफ्तार किया गया है।

इसी प्रकार एलेक्स स्पा सेंटर रतलाम रोड नया बस स्टैंड बांसवाड़ा में वेश्यावृत्ति के मामले में संचालक मुर्तजा पुत्र जैनुद्दीन मामूला जाती बोहरा उम्र 37 वर्ष निवासी नबीपुरा बांसवाड़ा एवं एक ग्राहक संयम जैन पुत्र मनोज जैन उम्र 19 वर्ष निवासी बाजना मध्य प्रदेश सहित छह युवतियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


बांसवाड़ा शहर के दो स्पा सेंटर के तीन संचालक आठ महिलाओं एवं एक ग्राहक को वेश्यावृत्ति के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।   

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें