फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आठ गिरफ्तार

Sun, 12 Jan 2014 12:16 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जयपुर पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। ये रैकेट एक स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था। पुलिस ने इस मामले में कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


अब पुलिस ये जानने की कोशिश कर रही है कि और कितने लोग इस गिरोह में शामिल थे। पकड़े गए लोगों में चार लड़के और चार लड़कियां शामिल हैं।

मामला जयपुर के अशोक नगर थाना इलाके का है। पुलिस को पता चला था कि इस स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा है।

पुलिस ने एक फर्जी ग्राहक को स्पा सेंटर में भेजा, सौदा तय होने पर उसने पुलिस को सिग्नल दिया और फिर पुलिस ने छापा मार दिया।

छापे में पुलिस को कई आपत्तिजनक चीजें मिलीं। पुलिस ने तमाम चीजों को कब्जे में लिया और युवक-युवतियों को गिरफ्तार कर लिया।

जांच जारी है, अब देखने वाली बात ये होगी कि इस केस के तार कहां कहां तक फैले हैं और पुलिस इनकी जड़ में कैसे जाएगी?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें