फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोंटी चड्ढा की जमीन के 210 करोड़ जब्त

Sun, 12 Jan 2014 12:02 AM IST
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब कारोबारी पोंटी चड्ढा की ओर से जयपुर में सबसे महंगी दरों पर खरीदी गई जमीन की जमा राशि 210 करोड़ रुपए जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने जब्त कर ली है।
विज्ञापन


चड्ढा की कोलकाता स्थित फर्म ने तीसरी और चौथी किस्त के 35 करोड़ रुपये नहीं जमा कराए थे और जेडीए के बार-बार नोटिस जारी करने के बाद भी जवाब नहीं मिलने पर जमीन जब्त होने की नौबत आ गई थी।

अब चड्ढा की यह फर्म कोर्ट में चली गई है, जिससे जेडीए ने यह राशि जब्त कर ली है।

चड्ढा की फर्म स्टार कॉस्मो सेल्स प्रा.लि. ने जयपुर में बाइस गोदाम के निकट 15,208 वर्ग मीटर जमीन, वर्ष 2012 में खरीदी थी।

खरीद के समय से अभी कुछ दिनों पहले तक जेडीए को नहीं पता था कि यह जमीन पोंटी चड्ढा की फर्म ने खरीदी है। यह जमीन राजस्थान के इतिहास में सबसे अधिक दर पर बिकी थी।
विज्ञापन


नीलामी में इसकी बोली इस फर्म ने 54,950 रुपए प्रति वर्ग मीटर लगाई थी। फर्म की ओर से दो किस्तें समय पर जमा हुईं, लेकिन तीसरी और चौथी किस्त के 35 करोड़ रुपये समय पर जमा नहीं होने के कारण जेडीए ने नोटिस भेजे।

चड्ढा दिल्ली में रहते थे और फर्म का पता कोलकाता का दिया हुआ था। जेडीए की ओर से 25 से अधिक बार नोटिस कोलकाता पते पर भेजे गए, लेकिन कोई जवाब नहीं आ रहा था।

किस्तें जमा नहीं होने पर नीलामी के डेढ़ साल बाद  जेडीए को पता चला था कि इस फर्म का असली मालिक कौन है। जेडीए की ओर से अंतिम चेतावनी देने के बाद अब फर्म कोर्ट में चली गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें