अब चलते हैं सीरियल किलिंग्स की घटनाओं में दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे गुजरात और मप्र की सीमा से सटे राजस्थान में। यहां सीरियल किलर्स ने इन 21 सालों में 19 लोगों के मौत के घाट उतारा। यह आंकड़ा जरूर कम है, लेकिन यहां इससे पहले भी कई सीरियल किलर हुए जिनकी कहानी रुह कंपाने वाली है। आज शनिवार से हम प्रदेश के सीरियल किलर्स को लेकर एक सीरीज शुरू कर रहे हैं। सप्ताह के हर शनिवार को हम राजस्थान के एक सीरियल किलर की खौफनाक कहानी आपके के लिए लेकर आएंगे। पहली सीरिज में बात करेंगे कुख्यात सीरियल किलर कनपटीमार शंकरिया की जिसने अपने मजे के लिए एक हथौड़े से 70 लोगों की बेहरमी से हत्या कर दी थी। इसलिए उसका नाम पड़ा कनपटीमार शंकरिया। जानें कौन था यह खतरनाक सीरियल किलर...।
साल 1952, राजस्थान की राजधानी जयुपर में शंकरिया का जन्म हुआ। जैसे हर माता-पिता की ख्वाहिश होती है कि उनका बेटा अपने जीवन में कुछ अच्छा करें, लेकिन 25 साल की उम्र में शंकरिया ने जो किया उससे लोगों को रुह कांप गई। 1977 से 1978 यानी सिर्फ एक साल में शंकरिया ने करीब 70 लोगों की हत्या कर दी। अपने शिकार को मारने के लिए भी शंकरिया का एक अनोखा अंदाज था। वह लोगों पर हथौड़े से हमला करता था। पुलिस के गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ की गई तो उसने कहा, लोगों को हथौड़े से मारने में उसे मजा आता है।