फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: भाजपा के वरिष्ठ नेता भंवर लाल शर्मा का निधन, पीएम मोदी ने प्रकट किया शोक

Sat, 30 May 2020 02:38 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर। 
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता भंवर लाल शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : Soical Media
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भंवर लाल शर्मा का शुक्रवार को निधन हो गया। पार्टी के वरिष्ठ नेता निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शोक जताया। इसके साथ ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया आदि ने भी शर्मा के निधन पर शोक जताया है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट में लिखा कि श्री भंवर लाल शर्मा जी के निधन से व्यथित हूं। राजस्थान में पार्टी को मजबूत करने में उनकी भूमिका अत्यंत मूल्यवान थी। सरलता और निस्वार्थ भाव उनक स्वभाव था। उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट में लिखा कि श्री भंवर लाल शर्मा जी के निधन से व्यथित हूं। राजस्थान में पार्टी को मजबूत करने में उनकी भूमिका अत्यंत मूल्यवान थी। सरलता और निस्वार्थ भाव उनक स्वभाव था। उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।
विज्ञापन


वसुंधरा राजे ने भी जताया दुख
शर्मा के निधन पर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी शोक जताया है। उन्होंने भी ट्वीट करके कहा कि भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष श्री भंवर लाल शर्मा जी के निधन का समाचार सुन मन व्यथित है। जनसंघ के स्तंभकार, उन्होंने अपने लम्बे राजनीतिक सफर में हमेशा गरीबों व वंचितों की आवाज उठाई तथा समाजसेवा को अपने जीवन का परम ध्येय माना। इस ट्वीट के साथ राजे ने एक तस्वीर भी साझा की है।



मुख्यमंत्री गहलोत ने भी शर्मा के निधन पर ट्वीट कर कहा कि बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व मंत्री भंवर लाल शर्मा के निधन का समाचार दुखद है। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें