फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 जून से राजस्थान विधानसभा का दूसरा सत्र, गहलोत सरकार पेश करेगी पूर्ण बजट

Wed, 26 Jun 2019 04:47 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

राजस्थान में 15वीं विधानसभा का दूसरा सत्र गुरुवार को शुरू होगा। इस बजट सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना है जहां विपक्ष राज्य में कानून व्यवस्था, पेयजल व बिजली आपूर्ति व किसानों से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा। इस सत्र के दौरान गहलोत सरकार अपने कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट भी पेश करेगी। सदन के पहले सत्र में 13 फरवरी को उसने लेखानुदान मांगें पारित करवाई थी। 

विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने बुधवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई जिसमें सदन के सुचारू संचालन पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ भी शामिल हुए। बैठक के बाद मुख्य सचेतक महेश जोशी ने कहा, ‘हम उम्मीद करते हैं कि बैठक में नेता प्रतिपक्ष ने जो बात कही, उस पर उनकी पार्टी खरी उतरेगी।' वहीं, नेता प्रतिपक्ष राठौड़ ने कहा, ‘प्रतिपक्ष के रूप में हमने अध्यक्ष महोदय को आश्वस्त किया है कि हम सदन को नियम व प्रक्रिया के हिसाब से ही चलाना चाहेंगे।’ 

उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मंगलवार को कहा था कि सरकार खुले मन से चाहती है कि विपक्ष जनहित के मुद्दों को उठाये। उन्होंने कहा कि सरकार अपने पांच माह के कार्यों का लेखा-जोखा सदन में रखेगी। वहीं, विधानसभा सत्र से पहले बुधवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक भी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें