फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवाई माधोपुर में मौसम का कहर: ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ी, सरसों-गेहूं चौपट; तापमान में आई भारी गिरावट

Wed, 28 Jan 2026 08:10 AM IST
सवाई ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

Weather News: सवाई माधोपुर के खंडार क्षेत्र में तेज बारिश और ओलावृष्टि से सरसों व गेहूं की फसलें बर्बाद हो गईं। 15–20 मिनट चली ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट आई है। इधर किसान भारी नुकसान से चिंतित हैं।

विज्ञापन
सवाई माधोपुर में मौसम का कहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवाई माधोपुर जिले में एक बार फिर मौसम ने अचानक करवट ले ली। देर शाम से शुरू हुआ मौसम का यह बदला मिजाज रात होते-होते कहर बन गया। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश और जमकर गिरी ओलावृष्टि ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दीं।

जिले के खंडार क्षेत्र के बहरावंडा, टोरडा, फलौदी, छाण, बाढ़पुर, कुस्तला सहित दर्जनों गांवों में करीब 15 से 20 मिनट तक तेज बारिश के साथ ओले गिरे। इस दौरान खेतों में खड़ी सरसों और गेहूं की फसलें बुरी तरह बर्बाद हो गईं।

विज्ञापन


पढे़ं: राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र आज से: राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी शुरुआत, एक साल बाद डोटासरा की वापसी

ओलावृष्टि से खंडार क्षेत्र के किसानों को भारी नुकसान हुआ है। जहां एक ओर फसलें तबाह हो गईं, वहीं दूसरी ओर अचानक बढ़ी ठंड ने जनजीवन भी प्रभावित कर दिया। बारिश और ओलावृष्टि के साथ चल रही सर्द हवाओं से गलन बढ़ गई है और तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओले गिरने से एक बार फिर कड़ाके की ठंड का असर साफ नजर आने लगा है। महज कुछ ही मिनटों की ओलावृष्टि ने किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। फसल खराब होने से किसान बेहद चिंतित और मायूस दिखाई दे रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक-दो दिनों तक मौसम खराब बने रहने की संभावना है, ऐसे में किसानों की चिंता और भी बढ़ गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें