बाघ का फुर्तीला शिकार कैमरे में कैद
- फोटो : अमर उजाला
रणथंभौर नेशनल पार्क में गुरुवार शाम पर्यटकों को वाइल्डलाइफ का एक दुर्लभ और रोमांचक नजारा देखने को मिला। उड़ते हुए एक परिंदे की हरकतें बाघ को नागवार गुजर गईं और महज दो मिनट में वह बाघ का शिकार बन गया।
दरअसल, रणथंभौर नेशनल पार्क देश-विदेश के पर्यटकों के लिए वाइल्डलाइफ एक्सपीरियंस का बड़ा केंद्र है, जहां अक्सर ऐसे अनोखे और यादगार दृश्य देखने को मिलते हैं। गुरुवार शाम पार्क के जोन नंबर चार स्थित मलिक तालाब के पास पर्यटक बाघिन रिद्धि के मेल शावक के दीदार कर रहे थे।
इसी दौरान एक परिंदे अचानक शावक के सामने आ गया और पंख फड़फड़ाने लगा। यह दृश्य मेल टाइगर को रास नहीं आया और उसने फुर्ती दिखाते हुए परिंदे को पकड़कर अपना शिकार बना लिया। इसके बाद करीब पांच मिनट तक वह अपने शिकार का आनंद लेता नजर आया।