फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: सवाई माधोपुर में सीवरेज गड्ढे में गिरा स्कूटी चालक, JCB की मदद से निकाला गया बाहर

Wed, 25 Feb 2026 05:50 PM IST
सवाई ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

Sawai Madhopur News: गंगापुर सिटी में सीवरेज के 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरने से दिव्यांग प्रमोद शर्मा बाल-बाल बचे। स्थानीय लोगों ने जेसीबी की मदद से उन्हें बाहर निकाला। सुरक्षा बैरिकेड और रोशनी की कमी को लेकर प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन
जेसीबी की मदद से निकाला गया स्कूटी चालक को - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी में प्रशासनिक लापरवाही का एक और मामला सामने आया है। उदेई मोड़ स्थित तुलारा मैरिज गार्डन के पास चल रहे सीवरेज कार्य के दौरान मुख्य सड़क पर बने गहरे गड्ढे में एक स्कूटी चालक गिर गया। घटना में बड़ा हादसा टल गया, अन्यथा यह जानलेवा साबित हो सकता था। बताया जा रहा है कि मुख्य सड़क पर करीब 15 फीट गहरे गड्ढे बने हुए हैं और नगर परिषद की ओर से मॉनिटरिंग नहीं होने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

 
संतुलन बिगड़ने से सीधे गड्ढे में जा गिरा चालक
जानकारी के अनुसार, गंगापुर सिटी निवासी प्रमोद शर्मा, जो दिव्यांग हैं और उनका एक पैर पहले से नकली लगा हुआ है, देर रात लगभग 8 बजे उदेई मोड़ पर नई अनाज मंडी के सामने से स्कूटी से गुजर रहे थे। इसी दौरान सड़क पर बने सीवरेज के गहरे गड्ढे के पास स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे गड्ढे में जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और आसपास के लोग एकत्र हो गए। गनीमत रही कि प्रमोद शर्मा को गंभीर चोट नहीं आई और उनकी जान बच गई।
 
स्थानीय लोगों ने किया राहत कार्य
घटना के समय मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया। देसी जुगाड़ और जेसीबी मशीन की सहायता से स्कूटी चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। क्षेत्र में चल रहे सीवरेज कार्य के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है और खुले गड्ढे दुर्घटनाओं का कारण बनते जा रहे हैं।
विज्ञापन


पढ़ें- Ajmer News: बकाया लेनदेन को लेकर ट्रक ड्राइवर और मैकेनिक के बीच चले लात-घूंसे, हाईवे पर लगा लंबा जाम
 
सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार विभाग की ओर से न तो पर्याप्त सुरक्षा बैरिकेड लगाए गए हैं और न ही चेतावनी संकेत बोर्ड लगाए गए हैं। इसके अलावा जहां-जहां सीवरेज के गड्ढे हैं, वहां पर्याप्त रोड लाइट की व्यवस्था भी नहीं है, जिससे वाहन चालकों को गड्ढे नजर नहीं आते।
विज्ञापन

 
कुछ दिन पहले दिल्ली में भी इसी प्रकार सीवरेज के खुले और गहरे गड्ढे में गिरने से एक युवक की मौत हो चुकी है। ऐसे में क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गड्ढों को भरकर सुरक्षित व्यवस्था नहीं की गई तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है।
 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें