फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawai Madhopur News: हत्या के मामले में फरार दो आरोपी हिरासत में, बारात में सीट पर बैठने को लेकर चले थे चाकू

Tue, 09 Dec 2025 09:37 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

शादी के जश्न से लौटते समय बस की सीट को लेकर बारातियों के बीच हुई चाकूबाजी के बाद एक बाराती की मौत के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
हिरासत में दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला मुख्यालय स्थित कोतवाली थाना पुलिस ने नीमली रोड पर एक शादी समारोह के दौरान बारातियों के बीच सीट को लेकर हुए विवाद में हुई हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


कोतवाली थानाधिकारी मदनलाल मीना ने बताया कि 30 नवंबर को नीमली रोड स्थित एक शादी समारोह में देवली (जिला टोंक) से बारात आई थी। बाराती खाना खाकर बस में बैठ रहे थे, तभी सीट को लेकर बारातियों के दो पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि चाकूबाजी हो गई, जिसमें मनोज रैगर पुत्र बद्रीलाल रैगर निवासी देवली (टोंक) गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना में एक अन्य बाराती रवि पुत्र जगदीश रैगर निवासी देवली (टोंक) भी घायल हुआ था।

ये भी पढ़ें: Rajasthan Crime: झुंझुनूं में आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला, पत्नी और उसका कथित प्रेमी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन किया। तकनीकी और भौतिक सुरागों के आधार पर टीमों ने दीपक बैरवा पुत्र सुरेश बैरवा को बस स्टैंड टोंक से और मनोज मीना पुत्र जगदीश मीना निवासी बंगाली कॉलोनी देवली, जिला टोंक को देवली से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें