फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawai Madhopur News: बौंली कस्बे में व्यापारियों का पुलिस के खिलाफ जोरदार विरोध, बाइक गिराए जाने पर भड़के

Sun, 07 Sep 2025 07:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

Sawai Madhopur News: व्यापारियों ने मुख्य बाजार में अपने दुकानों को बंद किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मार्च निकाला। इसके बाद मुख्य बस स्टैंड पर जाम लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते नाराज व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवाई माधोपुर के बौंली कस्बे में स्थानीय व्यापारियों ने शनिवार रात हुई घटना के विरोध में रविवार को जमकर प्रदर्शन किया। व्यापारियों का आरोप था कि स्थानीय बौंली थाना पुलिस ने सड़क किनारे खड़ी चार मोटरसाइकिलों को उठाकर नाले में गिरा दिया और विरोध करने पर बाइक मालिकों के साथ बदतमीजी की।

विज्ञापन

 
मुख्य बाजार में बंद हुई दुकानें और जाम
व्यापारियों ने मुख्य बाजार में अपने दुकानों को बंद किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मार्च निकाला। इसके बाद मुख्य बस स्टैंड पर जाम लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया। व्यापारियों का कहना था कि पुलिसकर्मियों की यह हरकत और बदतमीजी कस्बे में व्यापारियों में जबरदस्त आक्रोश पैदा कर गई।
 
पुलिस का पक्ष और समझाइश
बौंली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यापारियों से बातचीत की। पुलिस का कहना था कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे के बाद पुलिस वाहन सायरन बजाते हुए आ रहे थे और जाम के कारण सड़क पर खड़ी बाइकों को हटाया जा रहा था। इस प्रक्रिया में दो-चार बाइक अनजाने में नाले में गिर गईं, लेकिन पुलिसकर्मी ने जानबूझकर किसी भी व्यापारी की बाइक नाले में नहीं गिराई।
विज्ञापन


विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Sikar News: खाटूश्यामजी में महिलाओं के बीच हुई लाठी जंग, दौड़ा-दौड़ा कर पीटा; डर के मारे जड़ हुए श्रद्धालु
 
वार्ता के बाद मामला हुआ शांत
व्यापारियों और पुलिस प्रशासन के बीच लंबी बातचीत हुई। पुलिस ने व्यापारियों को थाने बुलाकर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने का आश्वासन दिया। इसी आश्वासन के बाद व्यापारी शांत हुए और जाम खुलवाया गया।

यह भी पढ़ें- Dausa News: भीषण सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, नौ अन्य घायल; कार ने गाय को टक्कर मारकर कुचला था लोगों को

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें