फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawai Madhopur News: स्कूल खुलने से पहले भरभराकर गिरा स्कूल का बरामदा, बच्चों के नहीं होने से टला बड़ा हादसा

Mon, 08 Sep 2025 11:32 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

आज अलसुबह चौथ का बरवाड़ा के एचेर स्कूल में बरामदा और अन्य हिस्से भरभराकर गिर गए। हादसा स्कूल खुलने से पहले होने के कारण कोई बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के चौथ का बरवाड़ा तहसील क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय एचेर में आज अलसुबह विद्यालय का बड़ा बरामदा और अन्य हिस्सा भरभराकर गिर गया। घटना विद्यालय खुलने से कुछ घंटे पहले होने की वजह से बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग द्वारा इस भवन को पहले ही जर्जर घोषित किया गया था लेकिन उसे हटाया नहीं गया था। इस लापरवाही के कारण बड़ी घटना होने का खतरा बना हुआ था, जिसके चलते स्थानीय लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के 10 कमरे और बरामदा कई साल से क्षतिग्रस्त थे। इस साल झालावाड़ में हुई इसी तरह की घटना के बाद बच्चों को इन कमरों और बरामदे में बैठने से रोक दिया गया था, लेकिन फिर भी बच्चे खेल और अन्य गतिविधियों के लिए समय-समय पर इन क्षेत्रों में जाते थे।

ये भी पढ़ें: Sikar News: "पानी पीला दो" कहकर प्रिंसिपल छात्रा के साथ करता था छेड़छाड़, नाबालिग की शिकायत पर मामला दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय की प्रधानाचार्य कविता अवस्थी ने बताया कि उन्होंने क्षतिग्रस्त बिल्डिंग के बारे में शिक्षा विभाग को सूचित किया था। इसके बाद भवन को जर्जर घोषित कर दिया गया और इसे ध्वस्त करने के आदेश भी जारी किए गए थे। हालांकि आदेश के बावजूद कार्रवाई होने से पहले ही यह घटना घट गई। प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यालय समय में यदि यह हादसा होता तो कई बच्चे इसकी चपेट में आ सकते थे। उन्होंने यह भी बताया कि विभाग के निर्देशों के बावजूद बच्चे कई बार उक्त भवन में चले जाते थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें