फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawai Madhopur: कुंडेरा थाने के बाहर बढ़ा विवाद, पुलिस द्वारा कथित मारपीट पर भड़के ग्रामीण, निलंबन की मांग

Mon, 29 Jun 2026 05:47 PM IST
सवाई ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

कुंडेरा थाने में समाजसेवी के साथ कथित मारपीट के विरोध में रावल गांव के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन
थाने में हुई मारपीट को लेकर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवाई माधोपुर के रावल गांव निवासी समाजसेवी हेमराज मीणा के साथ कुंडेरा थाने में कथित मारपीट और शांति भंग की कार्रवाई के विरोध में सोमवार को ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि हेमराज मीणा गांव में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं की शिकायत दर्ज कराने फरियादी के रूप में कुंडेरा थाने गए थे। आरोप है कि शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने उनके साथ कथित मारपीट की और बाद में शांति भंग की कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। ग्रामीणों ने मांग की कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही चोरी की शिकायत पर अब तक हुई कार्रवाई का पूरा विवरण सार्वजनिक किया जाए।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: पैरामेडिकल परीक्षा में नकल की साजिश नाकाम, कॉलेज संचालक समेत 4 गिरफ्तार; 45 छात्रों को पास कराने का था सौदा
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन में रावल और आसपास के क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने, सक्रिय चोर गिरोह को गिरफ्तार करने तथा चोरी गया सामान बरामद करने की भी मांग की गई। इसके अलावा ग्रामीणों ने क्षेत्र में फैल रहे अवैध नशे के कारोबार पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई कर उसे बंद कराने और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग भी उठाई। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों का पुलिस पर भरोसा कायम रखने के लिए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें