फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: दिल्ली में गिरफ्तारी के विरोध में NSUI और यूकां का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प के बाद दो हिरासत में

Wed, 25 Feb 2026 06:27 PM IST
सवाई ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

Sawai Madhopur News: दिल्ली में गिरफ्तारी के विरोध में सवाई माधोपुर में NSUI और यूथ कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। पुलिस से झड़प के बाद आसिम खलीफा और मनोज मीणा को हिरासत में लिया गया। कार्यकर्ताओं ने नेताओं की रिहाई तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान NSUI और यूकां कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में आयोजित AI समिट के दौरान प्रदर्शन करने वाले यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं एवं यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के विरोध में सवाई माधोपुर में यूथ कांग्रेस और NSUI के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ता पहले बजरिया स्थित महावीर पार्क में एकत्रित हुए और वहां से रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर उन्होंने प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया।

विज्ञापन

 
कलेक्टर को मौके पर बुलाने की मांग, धरने पर बैठे कार्यकर्ता
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को मौके पर बुलाकर ज्ञापन लेने की मांग की। कलेक्टर के वहां नहीं पहुंचने पर प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठ गए। पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान कार्यकर्ता पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी करने लगे। स्थिति धीरे-धीरे तनावपूर्ण हो गई और NSUI एवं यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं तथा पुलिस के बीच धक्कामुक्की हो गई। इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए NSUI के जिला अध्यक्ष आसिम खलीफा तथा कार्यकर्ता मनोज मीणा को हिरासत में ले लिया।

पढ़ें- Rajasthan: खेत में कुएं से मोटर निकालते समय हादसा; करंट लगने से एक भाई की मौत, दूसरा गंभीर हालत में जयपुर रेफर
विज्ञापन

 
कार्यकर्ताओं ने लगाए आरोप
NSUI और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का कहना है कि संसद में उनके नेता राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया जाता। उनका आरोप है कि AI समिट के दौरान प्रदर्शन करने पर केंद्र सरकार के निर्देश पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं के साथ-साथ यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानू को भी गिरफ्तार किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारों पर विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उनका कहना है कि राहुल गांधी जब संसद में गरीब, किसान और बेसहारा लोगों की आवाज उठाते हैं तो उन्हें बोलने नहीं दिया जाता, और जब कांग्रेस कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन करते हैं तो पुलिस कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन

 
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक उनके नेताओं और कार्यकर्ताओं को रिहा नहीं किया जाता, तब तक NSUI, यूथ कांग्रेस और कांग्रेस के कार्यकर्ता इसी तरह आवाज उठाते रहेंगे और विरोध जारी रहेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें