फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawai Madhopur News: साइना नेहवाल पहुंचीं रणथंभौर , बाघिन 'रिद्धि' और शावकों के दीदार ने बढ़ाया उत्साह

Sun, 04 Jan 2026 01:02 PM IST
सवाई ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल अपने निजी दौरे पर रणथंभौर नेशनल पार्क पहुंचीं। उन्होंने जोन नंबर तीन में टाइगर सफारी का आनंद लिया और प्रसिद्ध बाघिन ‘रिद्धि’ व उसके शावकों को देखा। 
विज्ञापन
भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवाई माधोपुर जिले के रणथंभौर नेशनल पार्क में मशहूर हस्तियों के आगमन का सिलसिला लगातार जारी है। हाल ही में प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी के दौरे के बाद अब भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल रणथंभौर पहुंची हैं। यहां उन्होंने टाइगर सफारी का आनंद लिया। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल अपनी निजी यात्रा पर सवाई माधोपुर आई हैं। इस दौरान वे सवाई माधोपुर स्थित पांच सितारा होटल ताज में ठहरी हुई हैं। साइना नेहवाल ने रणथंभौर नेशनल पार्क के जोन नंबर तीन में टाइगर सफारी की।

सफारी के दौरान साइना नेहवाल को प्रसिद्ध बाघिन ‘रिद्धि’ और उसके शावकों के दीदार हुए। बाघिन और उसके शावकों को देखकर साइना नेहवाल काफी उत्साहित नजर आईं। उन्होंने रणथंभौर में टाइगर सफारी और रिसोर्ट में बिताए गए खास पलों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा किया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- अरावली: ‘एक-तिहाई हिस्सा पारिस्थितिक खतरे में’, स्वतंत्र अध्ययन ने दी केंद्र के 0.19 फीसद के दावे को चुनौती
विज्ञापन


साइना नेहवाल के रणथंभौर दौरे के दौरान उनके परिजन भी उनके साथ मौजूद रहे। गौरतलब है कि साइना नेहवाल को रणथंभौर की प्राकृतिक सुंदरता और वन्यजीव काफी पसंद हैं। इसी वजह से वे इससे पहले भी कई बार रणथंभौर आ चुकी हैं। इससे पहले साइना नेहवाल वर्ष 2023 में भी रणथंभौर नेशनल पार्क का दौरा कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें