फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: पिकअप को चीरते हुए चालक के शरीर में घुसी रेलिंग, मौके पर ही मौत

Sun, 07 Sep 2025 08:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

Sawai Madhopur News: सवाई माधोपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा हो गया। यहां एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर रेलिंग से जा टकराया, जो वाहन को चीरते हुए चालक के शरीर के आर-पार हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पिकअप में घुसी रेलिंग, चालक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवाई माधोपुर में दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर रविवार को रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। दिल्ली से सवाई माधोपुर की ओर जा रही एक पिकअप गाड़ी बिडोली के पास पिलर नंबर 215–216 पर अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि लोहे की रेलिंग पिकअप को चीरते हुए सीधे चालक के शरीर में जा घुसी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

 
नींद ने छीनी जान, अनियंत्रित होकर भिड़ी पिकअप
प्रारंभिक जांच के अनुसार, गाड़ी चलाते समय ड्राइवर को झपकी आ गई, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया। पिकअप बेकाबू होकर हाइवे की रेलिंग में घुस गई। भीषण टक्कर में लोहे की छड़ चालक के आर-पार निकल गई और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
 
हादसे के बाद हाईवे पर जाम जैसे हालात
हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरातफरी और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। फंसे हुए चालक को निकालने की कोशिशें नाकाम रहीं। बाद में पुलिस की मौजूदगी में क्रेन और मशीनों की मदद से चालक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jaisalmer News: उत्तराखंड में बारिश-भूस्खलन से रास्ते बाधित, बालोतरा के छात्रों ने हेलीकॉप्टर से दी परीक्षा
विज्ञापन

 
मृतक की पहचान दिल्ली निवासी सोनू के रूप में
रामगढ़ पचवारा थाना अधिकारी मदनलाल ने बताया कि मृतक की पहचान दिल्ली निवासी सोनू के रूप में हुई है। शव को उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का मुख्य कारण चालक को नींद आ जाना माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Sirohi Weather: लगातार बारिश से आबूरोड-माउंटआबू मार्ग बाधित, छोटे वाहनों की आवाजाही पर भी लगी सीमित रोक

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें