फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawai Madhopur News: महिला की बेरहमी से हत्या, दोनों पैर काटकर चांदी के कड़े लूटे; पूरे इलाके में दहशत

Sun, 20 Apr 2025 11:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

Sawai Madhopur News: सवाई माधोपुर में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गए। उसके दोनों पैर काटकर चांदी के कड़े लूट लिए गए। महिला का शव क्षत-विक्षत स्थिति में मिला, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
उर्मिला मीणा (फाइल फोटो), घटना को लेकर लोगों ने किया विरोध-प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवाई माधोपुर जिले के गंगापुरसिटी के बामनवास थाना क्षेत्र के जाहिरा गांव में रविवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब गांव के बाहर एक खेत के पास एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिला। महिला की नृशंस हत्या कर दी गई थी, उसके दोनों पैर काट दिए गए थे और पास के ही पानी के कुंड में फेंक दिए गए थे। मृतका की पहचान जाहिरा गांव निवासी 50 वर्षीय उर्मिला मीणा पत्नी मोसरिया मीणा के रूप में हुई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Nagaur News: पेट्रोल पंप लूटने वाली गैंग का सदस्य गिरफ्तार, ऑनलाइन किराए की गाड़ी से देता था वारदातों को अंजाम
 
जानकारी के अनुसार, उर्मिला देवी रोजाना की तरह सुबह घर से ईंधन लेने के लिए खेतों की ओर गई थी। लेकिन जब सुबह 10 बजे तक वह घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। उसके बाद उन्होंने गांव के अन्य लोगों के साथ मिलकर उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान गांव से कुछ दूरी पर एक पानी के कुंड के पास महिला के कटे हुए दोनों पैर पड़े मिले। यह दृश्य देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। कुछ ही दूरी पर महिला का खून से लथपथ शव भी पड़ा मिला। शव की पहचान उर्मिला देवी के रूप में हुई, जिनके दोनों पैर बेरहमी से काट दिए गए थे। ग्रामीणों ने तुरंत बामनवास पुलिस को सूचना दी, जिस पर थानाधिकारी राकेश शर्मा जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

 
प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उर्मिला देवी की पहले गला रेतकर हत्या की, फिर चांदी के कड़े लूटने के लिए दोनों पैर काट डाले। लूट के बाद कटे हुए अंगों को पास ही पानी के कुंड में फेंक दिया गया। हत्या की इस वीभत्स वारदात से गांव में जबरदस्त आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने शव को नहीं उठाने दिया और तुरंत आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बामनवास-सड़क मार्ग पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
 
सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने के प्रयास में जुट गए। लेकिन लोग आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। घटना के चलते क्षेत्र में दहशत और तनाव का माहौल बन गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Banswara: फर्जी विज्ञापन से कॉल गर्ल मुहैया कराने के नाम पर ऑनलाइन ठगी मामला; 2 शातिर गिरफ्तार, यह सामान बरामद
 
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और अज्ञात आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गईं। वहीं, एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की मदद से सबूतों को जुटाने लगे। मृतका के परिजनों से पूछताछ की जा रही है ताकि हत्या के पीछे के कारणों और संदिग्धों का पता लगाया जा सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें