फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawai Madhopur : फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरने पर बैठीं विधायक, तुरंत कार्रवाई की मांग पर अड़ीं

Sun, 22 Dec 2024 10:56 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

विभिन्न आपराधिक मामलों में फरार आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी को लेकर बामनवास विधायक इंदिरा मीणा ने जिले के बौंली थाने में वार्ता के बाद थाना परिसर में ही धरना आंदोलन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बामनवास विधायक इंदिरा मीणा ने बौंली थाने के समक्ष विभिन्न संगीन मामलों के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर देर रात धरना शुरू कर दिया, उनके साथ सैकड़ों कार्यकर्ता और पीड़ित भी मौजूद हैं। विधायक ने पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

विज्ञापन


विधायक इंदिरा मीणा का कहना है कि बौंली थाने में अवैध खनन, पॉक्सो और धोखाधड़ी जैसे गंभीर मामलों में कई आरोपी फरार हैं। बावजूद इसके पुलिस ने अब तक ठोस कार्रवाई नहीं की है। देर रात विधायक पीड़ितों और कार्यकर्ताओं के साथ बौंली थाने पहुंचीं और थानाधिकारी राधारमण गुप्ता से वार्ता की। हालांकि थानाधिकारी के 10 दिन में कार्रवाई के आश्वासन को विधायक ने अस्वीकार कर दिया और त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए रातभर थाने के समक्ष धरना दिया।

धरने के दौरान विधायक और कार्यकर्ताओं ने थाना परिसर में अलाव जलाया और रातभर वहीं डटे रहे। पीड़ितों और समर्थकों ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन आरोपियों पर कार्रवाई करने में ढिलाई बरत रहा है। थानाधिकारी राधारमण गुप्ता ने विधायक को समझाने का प्रयास किया और लंबित प्रकरणों में कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


फिलहाल विधायक इंदिरा मीणा का धरना प्रदर्शन थाने के सामने जारी है। उनका कहना है कि पुलिस जब तक फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करती, तब तक वे अपने समर्थकों और पीड़ितों के साथ धरने पर बैठी रहेंगी। पुलिस प्रशासन विधायक और उनके समर्थकों को समझाने की कोशिश में जुटा है लेकिन विधायक अपनी मांग पर अडिग हैं और धरना समाप्त करने को तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें