फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawai Madhopur: जैन मंदिर से मूर्तियां ले जाने पर पुजारी और श्रद्धालुओं में विवाद, पुलिस ने सुलझाया मामला

Sun, 09 Feb 2025 07:42 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

लंबे समय से जैन मूर्तियों की पूजा नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए दूसरे मंदिर में मूर्तियां ले जाने को लेकर कुछ जैन धर्मावलंबियों का मंदिर के पुजारी से विवाद हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करवाकर मूर्तियों को मंदिर में स्थापित कराया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के पुराने शहर में स्थित जती जी जैन मंदिर से मूर्तियां ले जाने को लेकर मंदिर पुजारी और जैन धर्मावलंबियों के बीच विवाद हो गया। मूर्तियों की चोरी की अफवाह तेजी से फैलने के कारण मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए दोनों पक्षों में समझौता कराया और मूर्तियों को पुनः मंदिर में स्थापित किया।

विज्ञापन


कोतवाली थानाधिकारी हरलाल सिंह मीणा ने बताया कि 9 फरवरी की सुबह करीब 20-25 श्रद्धालुओं का एक समूह पूजा के लिए जती जी जैन मंदिर पहुंचा। मंदिर पुजारी से अनुमति लेकर उन्होंने पूजा शुरू की। इसके बाद वे चुपचाप मंदिर की मूर्तियां लेकर पुराने शहर स्थित श्वेतांबर मंदिर जाने लगे। इसी दौरान पुजारी की पत्नी ने उन्हें मूर्तियां ले जाते देखा तो इसका विरोध किया, जिससे विवाद बढ़ गया।

जैन समाज के श्रद्धालुओं का कहना था कि इस मंदिर में मूर्तियों की पूजा लंबे समय से नहीं हो रही थी, इसलिए वे उन्हें अन्य मंदिर में ले जाना चाहते थे लेकिन मूर्तियों को ले जाते देख शहर में चोरी की अफवाह फैल गई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना पर शहर पुलिस चौकी प्रभारी जितेंद्र मौके पर पहुंचे और कोतवाली थानाधिकारी को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


इसके बाद कोतवाली थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मूर्तियों को दोबारा जती जी जैन मंदिर में रखवाया। बाद में छीतर चौराहा स्थित आनंद भवन में जैन समाज के लोगों की मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता कराया गया, जिससे मामला शांत हुआ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें