फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया बोले- गुजरात की तरह विधानसभा चुनाव में गेम चेंजर होगा पार्टी का पन्ना

Wed, 05 Apr 2023 09:16 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर देहात उत्तर के आमेर विधानसभा क्षेत्र के नमो वॉलंटियर्स को बुधवार को उपनेता प्रतिपक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने संबोधित करते हुए कहा कि 2023 विधानसभा चुनाव और 2024 लोकसभा चुनाव के विजय संकल्प को प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में ऐतिहासिक जीत के साथ पूरा करेंगे।
विज्ञापन
सतीश पूनिया ने नमो वॉलंटियर्स संबोधित किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सतीश पूनिया ने कहा- विजय संकल्प को लेकर प्रदेश के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में नमो वॉलंटियर्स कार्यशालाओं का आयोजन कर नमो वॉलिंटियर्स की नियुक्ति का अभियान पार्टी चला रही है। इसके तहत वॉलिंटियर्स की नियुक्ति कलकी जा रही है। राजस्थान में भाजपा ने 50 हजार बूथों तक फोटोयुक्त बूथ समितियों का गठन कर लिया और पन्ना प्रमुख अभियान का 70 प्रतिशत से ज़्यादा काम पूरा हो चुका है।  कार्यकर्ताओं को पार्टी को पूरा समय देना है और संगठन के काम को नीचे तक लेकर जाना है। पन्ना प्रमुख अभियान जिस तरह गुजरात में गेम चेंजर साबित हुआ, उसी तरह राजस्थान में भी बीजेपी को ऐतिहासिक जीत दिलाएगा।

विज्ञापन


60 मतदाताओं को पार्टी के पक्ष में खड़ा करना मेरी जिम्मेदारी 
पूनिया बोले- इस लिहाज से जितना हम नीचे तक लोगों के बीच में जाएंगे। खासतौर पर  केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से लाभान्वित हुए बड़े लाभार्थी वर्ग तक पहुंचेंगे, पार्टी को फायदा होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की केंद्र सरकार की सभी लोकहितैषी नीतियां एक समर्थक और शुभचिंतक वर्ग में तब्दील हुई हैं और वह मतदाताओं में तब्दील हों, इसको लेकर पार्टी कार्ययोजना पर काम कर रही है।

इसी तरीके से पार्टी की जो सक्रिय बूथ समितियां नीचे तक गठित हुई हैं, उनमें बूथ समिति का व्यक्ति जिम्मेदारी लेकर मतदाताओं तक सीधा जुड़ाव रखे। उदाहरण के तौर पर मेरे मंडल अध्यक्ष ने मुझे एक पन्ने का पन्ना प्रमुख बनाया है, उन 60 मतदाताओं को पार्टी के पक्ष में खड़ा करना मेरी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


मोदी सरकार की योजनाओं का लोगों को लाभ
उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया बोले-पन्ना प्रमुख पार्टी का बहुत महत्वाकांक्षी अभियान है। इस काम को गति देने के लिए नमो वॉलंटियर्स की बड़ी भूमिका रहेगी। पूरे प्रदेशभर में हर मंडल में कम से कम 10-10 कार्यकर्ता इस काम को धरातल पर लागू करेंगे। आज उसी सिलसिले में आमेर विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। डॉ. पूनियां ने कहा कि साल 2014 से लेकर 2019 और 2023 तक के कालखंड में ऐसी बहुत सारी मोदी सरकार की फ्लैगशिप स्कीम्स हैं। जिनमें जनधन, उज्ज्वला, आयुष्मान, मुद्रा, पीएम आवास, स्किल डवलेपमेंट जैसी तमाम योजनाओं का आमजन को सीधा लाभ मिल रहा है। मोदी सरकार की योजनाओं का राजस्थान में भी बहुत बड़े स्तर पर लोगों को लाभ मिला है। पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति और लाभार्थियों तक अप्रोच, यह पार्टी के लिए राजस्थान में 2023 और देशभर में 2024 में गेम चेंजर साबित होंगे।

नमो वॉलंटियर्स से आह्वान 
पूनिया ने नमो वॉलंटियर्स से आह्वान करते हुए कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों और  जनकल्याणकारी  योजनाओं को जनता के बीच ले जाने के लिये अथक परिश्रम करें। भाजपा सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है और राजस्थान में हम सभी मिलकर प्रधानमंत्री मोदी के विजन को आगे ले जाने का काम करते हुए 2023 में प्रचंड बहुमत की भाजपा की सरकार बनाएंगे। 

भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर काम कर रहा है और हम मिलकर इस भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को हमेशा के लिये उखाड़ फेंकेंगे। कांग्रेस के राज में पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है, कोविडकाल के समय भी कांग्रेस के लोग भ्रष्टाचार करने में लगे रहे। कांग्रेस शासन में भ्रष्टाचार का बोलबाला होने से प्रदेश का हर वर्ग प्रताड़ित है, जो कांग्रेस सरकार को बदलने के लिए आक्रोशित है।

बैठक में ये नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे
बैठक में महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री बादाम देवी वर्मा, जालसू मंडल अध्यक्ष बंशी यादव, अचरोल मंडल अध्यक्ष छाजू लाल मीणा, रामपुरा मंडल अध्यक्ष पप्पू लाल सैनी, आमेर शहर मंडल अध्यक्ष दौलत सिंह शेखावत, मानपुरा मंडल अध्यक्ष सोहनलाल शर्मा, जालसू प्रधान हरदेव यादव, आमेर प्रधान बद्रीनारायण बागड़ा, आमेर विधानसभा प्रभारी विमल अग्रवाल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भगवान शर्मा, पूर्व प्रधान सीता चौधरी समेत कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें