राजस्थान के जालोर में गुरुवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान को रोकने के लिए मंडावला गांव की सरपंच रेखा देवी जेसीबी पर चढ़ने की कोशिश करने लगीं। इस दौरान जेसीबी चालक ने क्रेन को ऊपर उठा दिया जिससे वह क्रेन को पकड़कर लटकने लगीं। इस घटना का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
अतिक्रमण के खिलाफ सरपंच का विरोध देखते हुए गांव के लोग भी समर्थन में आ गए। मौके पर भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने इस अभियान को तत्काल प्रभाव से रोक दिया।
बता दें कि प्रशासन ने गांव में अतिक्रमण के बढ़ते स्तर को देखते हुए अभियान चलाने का फैसला किया था। इसके लिए कई क्रेन के साथ अधिकारी गांव में पहुंचे, लेकिन लोगों के विरोध के आगे उनकी एक न चल सकी।