सलूंबर में वंदे मातरम् गान के साथ ही ली गई राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ।।
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को सलूम्बर जिला मुख्यालय स्थित वीसी कक्ष में जिला कलेक्टर और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गायन किया।
'वंदे मातरम को जीवन में अपनाने का समय'
जिला कलेक्टर अवधेश मीना ने कलेक्ट्री परिसर के वीसी कक्ष में वंदे मातरम को गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि यह गीत केवल शब्दों का समूह नहीं है, बल्कि मां भारती के प्रति श्रद्धा, समर्पण और संघर्ष की भावना का प्रतीक है। आज आवश्यकता है कि हम वंदे मातरम को केवल गीत के रूप में न देखें, बल्कि देश के प्रति ईमानदारी, समाज के प्रति संवेदनशीलता और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने के रूप में अपनाएं।
ये भी पढ़ें:
जयपुर में फिर थार का कहर; युवती को टक्कर मारने के बाद बाइक सवार को कुचला, एक की मौत
मतदाता जागरूकता शपथ समारोह का हुआ आयोजन
इस अवसर पर लोकतांत्रिक ढांचे को सुदृढ़ करने और नागरिकों में चुनावी प्रक्रिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला कलेक्ट्रेट परिसर में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया। 25 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश होने के दृष्टिगत, जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मीना ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संविधान की उद्देशिका के अनुरूप शपथ का वाचन किया, जिसे उपस्थित सभी कार्मिकों ने सामूहिक रूप से दोहराया।