फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: सलूंबर में मिड-डे मील खाने के बाद फूड पॉइजनिंग से 40 बच्चे बीमार, जिला कलेक्टर पहुंचे अस्पताल

Tue, 16 Sep 2025 10:47 PM IST
सलूंबर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सलूंबर

सार

Salumbhar News: कलेक्टर अवधेश मीना ने कहा कि फिलहाल सभी बच्चों की स्थिति सामान्य है और किसी भी तरह की चिंता की बात नहीं है। साथ ही उन्होंने इस मामले की गंभीर जांच के आदेश दिए और कहा कि दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अस्पताल में बीमार बच्चों के बारे में जानकारी लेते जिला कलेक्टर अवधेश मीना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलूंबर के उपखंड लसाड़िया की ग्राम पंचायत आरनिया के गांव डाईखेडा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को बड़ा हादसा टल गया। यहां मिड-डे मील (पोषाहार) खाने के बाद कई बच्चे अचानक बीमार पड़ गए। हालत बिगड़ने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लसाड़िया लाया गया, जहां 40 बच्चों को भर्ती कर उपचार दिया गया।

विज्ञापन

 
जिला कलेक्टर और एडीएम ने संभाली स्थिति
सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर अवधेश मीना और अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजलक्ष्मी गहलोत मौके पर पहुंचे। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर बच्चों की स्थिति जानी और चिकित्सा विभाग को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर मीना ने कहा कि फिलहाल सभी बच्चों की स्थिति सामान्य है और किसी भी तरह की चिंता की बात नहीं है। साथ ही उन्होंने इस मामले की गंभीर जांच के आदेश दिए और कहा कि दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan News: भोजन सामग्री में मरा चूहा तो प्लेटों में मिला फंगस, हॉस्टल के दयनीय हालात; 8 बच्चे गंभीर बीमार
विज्ञापन

 
विद्यालय में हुई जांच, नमूने भेजे प्रयोगशाला
अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजलक्ष्मी गहलोत ने विद्यालय पहुंचकर विस्तृत जानकारी ली। वहीं, सीएमएचओ डॉ. महेंद्र परमार ने बताया कि कुल 40 बच्चों का अस्पताल में उपचार किया गया, जबकि विद्यालय के 122 बच्चों की मेडिकल टीम ने जांच की। बच्चों की हालत स्थिर होने के बाद उन्हें एम्बुलेंस और अन्य वाहनों से घर भेज दिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने विद्यालय का निरीक्षण कर 10 प्रकार की खाद्य सामग्री के नमूने लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला उदयपुर भेजा गया है।
 
ग्रामीणों में फैली दहशत, प्रशासन सख्त
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और आगे से बच्चों के भोजन की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

यह भी पढ़ें- हनुमानगढ़ मुनीम हत्याकांड: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर और मुख्य आरोपी सहित चार गिरफ्तार, पुलिस का खुलासा


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें