फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salumbar News: शादी की खरीदारी करके लौट रहे परिवार की कार को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, महिला की मौत, नौ घायल

Mon, 07 Apr 2025 10:39 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सलूंबर

सार

उदयपुर से शादी की शॉपिंग करके लौट रहे परिवार की कार को जयसमंद स्टेट मेगा हाईवे पर सवारियों से भरी रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार एक महिला की मौत हो गई और परिवार के तीन सदस्यों समेत नौ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयसमंद स्टेट मेगा हाईवे पर रोडवेज बस व कार की जोरदार भिड़ंत होने से कार में सवार एक महिला की मौत हो गई, वहीं परिवार के तीन सदस्यों सहित नौ अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार एक ही परिवार के चार जने कार में सवार होकर उदयपुर से अपने घर खुदरड़ा आसपुर लौट रहे थे, तभी ओड़ा के समीप सामने से आ रही रोडवेज की बस ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए, वहीं कार में सवार सुशीला कुंवर पत्नी राजेंद्र सिंह चौहान, पुष्पराज पुत्र राजेंद्र सिंह चौहान, नरेन्द्र सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह चौहान व बेटी गिरिराज कुंवर बुरी तरह कार में फंस गए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ajmer News:  धूमधाम से मनाया गया भाजपा का 45वां स्थापना दिवस, 15 हजार घरों पर फहराया पार्टी का झंडा

सूचना मिलते ही जावर माइंस थाना प्रभारी पवन सिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और राहगीरों व ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को लहूलुहान हालत में कार से बाहर निकालकर उदयपुर अस्पताल पहुंचाया लेकिन इस दौरान सुशीला कुंवर की रास्ते में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतका की बेटी गिरिराज कुंवर की हालत गंभीर बनी हुई है। इधर बस में सवार छह यात्रियों को भी चोटें आई हैं। हादसे के बाद रोडवेज चालक मौके से फरार हो गया, जिससे काफी देर तक मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। बाद में पुलिस ने वाहनों को साइड में करवाकर रास्ता खुलवाया। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 20 अप्रैल को नरेंद्र सिंह की शादी होने वाली थी, इसे लेकर परिवार के सभी सदस्य खरीदारी करने उदयपुर गए थे। इधर राजेंद्र सिंह चौहान अपने बेटे की शादी की पत्रिका बांटने सेमारी गए थे। हादसे की सूचना मिलते ही गांव में शोक छा गया। वहीं परिवार में होने वाली शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jaipur: 108 कुण्डीय महामृत्युंजय रूद्र महायज्ञ की पूर्णाहुति खत्म, शाह बोले- 'सामाजिक समरसता का अनूठा प्रयास'

बहरहाल पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को चौकी परिसर में खड़ा करवाया है। वहीं महिला का शव उदयपुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां परिजनों द्वारा रिपोर्ट देने के बाद पोस्टमार्टम होगा। प्रथम दृष्टया ओवरटेक के चलते हादसा होने की बात बताई जा रही है। हालांकि पुलिस जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें