फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस विवाद: सचिन पायलट ने योगी सरकार पर साधा निशाना, तुच्छ राजनीति का लगाया आरोप

Fri, 22 May 2020 03:12 PM IST
आसिम खान पीटीआई, जयपुर
विज्ञापन
सचिन पायलट (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने प्रवासी श्रमिकों को घर तक छोड़ने के लिए पार्टी द्वारा लगाई गयी बसों को अनुमति नहीं दिए जाने को लेकर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधा और उसपर तुच्छ राजनीति करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


पायलट ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार का जो रवैया रहा, उसे पूरे देश व दुनिया ने देखा है। हम उसकी भर्त्सना करते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘इस समय सभी को एकजुटता के साथ लाखों करोड़ों मजदूरों की मदद का काम करना चाहिए था जिसकी पहल (कांग्रेस महासचिव) प्रियंका गांधी ने की लेकिन दुर्भाग्यवश उन्हें नकारा गया, उसपर राजनीति की गई और हम पर आरोप लगाए गए।’

उप मुख्यमंत्री ने कहा, मैंने पहली बार देखा है कि सत्तापक्ष की ओर से विपक्ष पर ऐसा आरोप लगाया जा रहा है और आरोप क्या है.. लोगों की मदद करने का आरोप। लोगों की मदद करना मानवीयता का काम है। चुनाव में हम सब लोग जनता की सेवा के लिए राजनीति में आते हैं सिर्फ विधायक या सांसद बनने के लिए नहीं।
विज्ञापन


इसके साथ ही पायलट ने दावा किया कि कांग्रेस ने मजदूरों को उनके घर तक छोड़ने के लिए जो 1,000 बसें जुटाईं थीं, वे सरकारी बसें नहीं थीं। उन्होंने कहा, ‘ये सरकारी बसें नहीं थीं। उत्तर प्रदेश के बहुत सारे नेता जनता को भ्रमित कर रहे हैं। ये निजी तौर पर एआईसीसी व पीसीसी, प्रियंका गांधी व कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निजी स्तर पर इकट्ठा की थीं।

पायलट ने कहा कि राज्य सरकारें हजारों बसें वैसे ही चला रही हैं लेकिन ये 1,032 बसें प्रदेश कांग्रेस कमेटी व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मिलकर जुटाई थीं। इसमें राज्य सरकार का कोई लेना-देना नहीं और यह रिकार्ड है। उत्तर प्रदेश के प्रवासियों को उनके घर भेजने के लिए कांग्रेस द्वारा भेजी गई बसों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रवेश नहीं दिए जाने पर पायलट ने कहा कि किसी की मदद लेने से कोई छोटा नहीं बन जाता है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रवासी श्रमिकों के आवागमन के लिए कोई ठोस नीति अब तक पेश नहीं कर पाई है। इस अवसर पर राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने उन बसों का ब्यौरा भी रखा।

सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत
राजस्थान के भरतपुर जिले में शुक्रवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक दंपती सहित चार लोगों की मौत हो गई। यह हादसा लखनपुर थाना क्षेत्र में उस समय हुआ जब कार की अज्ञात वाहन से भिड़ंत हो गई।

थानाधिकारी पुरूषोत्तम लाल ने बताया कि नदबई तहसील के लुलहारा गांव के पास आगरा से जयपुर की ओर आ रही तेज गति की कार की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई जिससे कार में सवार अब्दुल गनी (50), उनकी पत्नी शकीला (45), पुत्र शहजाद (30) और एक अन्य रिश्तेदार सलमा (47) की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि कार में सवार चारों लोग जयपुर के झोटवाड़ा के रहने वाले थे और सुबह आगरा से अपने घर आ रहे थे। इस संबंध में अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें