फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan : सचिन पायलट बोले-इसबार नहीं बदलेगी राजस्थान में कांग्रेस सरकार, तोड़ देंगे पुरानी प्रथा

Wed, 20 Apr 2022 11:57 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में कांग्रेस का चिंतन शिविर होने जा रहा है। जिसको लेकर भी सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस के प्रदर्शन को सुधारने के लिए यह शिविर होगा।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता सचिन पायलट। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के पूर्व उपमख्यमंत्री सचिन पायलट ने 2023 के विधानसभा चुनाव को लेकर बयान दिया है। पायलट ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार रिपीट होगी। राजस्थान का इतिहास रहा है कि बीते 30 साल में कोई भी सरकार दोबारा नहीं आई लेकिन इस बार हम पुरानी प्रथा को तोड़ देंगे।

विज्ञापन

 

पायलट बयाना विधायक अमर सिंह जाटव की पुत्र की शादी में शामिल होने भरतपुर थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव में हमें निराशा मिली है लेकिन हमने हिम्मत नहीं हारी है। मोदी सरकार के जनविरोधी नीतियों को हम जनता के बीच रखेंगे।

सचिन पायलट ने कांग्रेस के चिंतन शिविर को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि शिविर में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने पर मंथन होगा। शिविर में स्वागत योग्य फैसले इससे बाहर निकलकर आएंगे। हम राजस्थान में सरकार रिपीट करेंगे। पांच-पांच साल की सरकार की नैरेटिव को तोड़ेंगे।
विज्ञापन

भाजपा पर साधा निशाना
वहीं उन्होंने भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस देश के संविधान ने सभी को अधिकार दिया है, चाहे वह किसी भी धर्म और जाति बिरादरी का हो, वह अपने धर्म के अनुसार पूजा-पाठ कर सकता है। उसमें कोई गतिरोध पैदा नहीं करना चाहिए। अगर कहीं हिंसा होती है तो सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। हिंसा को लेकर राजनीति नहीं करनी चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें