फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन पायलट ने खरीदे हैं फेसबुक लाइक्स: बीजेपी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद सचिन पायलट पर लगा है फेसबुक लाइक्स खरीदने का आरोप। बीजेपी ने उन पर ये आरोप लगाया है। इससे पहले राजस्थान के ही कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर भी फेसबुक लाइक्स खरीदने का आरोप लगा था।
विज्ञापन


बीजेपी नेता अरुण चतुर्वेदी ने एक प्रेस काफ्रेंस कर कहा कि सचिन अपनी ऑनलाइन प्रजेंस के लिए ये सब कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सचिन पायलट के पेज (https://www.facebook.com/RajasthanPCC) पर मोस्ट फेवरेट सिटी इस्तांबुल है।

'इस्‍तांबुल से आखिर रिश्ता क्या है?'

अरुण चतुर्वेदी, वसुंधरा राजे की सरकार में समाज कल्याण मंत्री हैं। उन्‍होंने कहा, 'सचिन पायलट और कांग्रेस को बताना चाहिए कि इनका इस्‍तांबुल से क्या रिश्ता है और वहां से लाइक्स किस तरह आए हैं।'

चतुर्वेदी ने कहा कि,"लगता है कि फर्जी लाइक के मामले में सचिन, गहलोत को भी पीछे छोड़ देंगे।"

बीजेपी नेता ने कहा कि अप्रेल छह से 13 के बीच पेज के लाइक 20000 से 80,000 हो गए जिससे साफ है कि ये लाइक्स गलत तरीकों से खरीदे गए हैं।

सोशल मीडिया पर काम कर रही कांग्रेस

राजस्थान कांग्रेस आजकल सोशल मीडिया पर काफी काम कर रही है। बीजेपी ने सोशल मीडिया पर काम किया और इसके नतीजे भी उनको मिले। इसके बाद से ही सचिन पायलट ने राज्य के कांग्रेसियों से सोशल मीडिया पर काम करने को कहा था।

वसुंधरा राजे ने राजस्थान के विधानसभा चुनाव में फेसबुक का इस्तेमाल जनता तक अपनी बात पहुंचाने के लिए किया था। इसके बाद से ही कांग्रेस में इस बात पर सहमति थी कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

क्या सोशल मीडिया जीत भी दिलाएगा?

यूं तो आजकल सभी पार्टियां सोशल मीडिया पर काम कर रही हैं और माना जा रहा है कि सोशल मीडिया जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभा सकता है।

लेकिन अभी तक ये साफ नहीं है कि क्या वाकई सोशल मीडिया जीत दिला पाएगा? सायबर जानकार मानते हैं कि इस बारे में कुछ भी कहना अभी ठीक नहीं है क्योंकि भारत में स्मार्टफोन और इंटरनेट कनेक्शन बहुत कम लोगों के पास हैं।

बीजेपी ने सोशल मीडिया में काफी काम किया जिसके बाद कांग्रेस भी इस ओर कदम बढ़ा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें