फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia Ukraine war: कीव-खारकीव में फंसे छात्रों से गहलोत ने की बात, जल्द वतन वापसी की दी उम्मीद

Mon, 28 Feb 2022 11:46 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सीएम गहलोत ने यूक्रेन में फंसे देश व प्रदेश के विद्यार्थियों की सुरक्षित वतन वापसी के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी को पत्र भी लिखा है। उन्होंने आग्रह किया कि पोलैंड और रोमानिया से होकर विद्यार्थियों को भारत आने के लिए केंद्र वहां की सरकार से बात करे।
विज्ञापन
वीडियो कॉल पर बात करते मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस और यूक्रेन के बीच लगातार पांचवें दिन भी जंग जारी है। जंग के हालातों के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यूक्रेन कके कीव और खारकीव में फंस छात्र-छात्राओं से वीडियो कॉल पर बात की की। वीडियो कॉल पर मेडिकल छात्रा डॉ. श्रद्धा ने सीएम को वहां की विकट परिस्थितियों के बारे में जानकारी दी। गहलोत सभी बच्चों की सकुशल वतन वापसी की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि मैं इस संबंध में विदेश मंत्रालय से भी बात कर रहा हूं।

विज्ञापन


सीएम ने इन सभी बच्चों की बेहतर देखभाल के लिए कीव स्थित भारतीय दूतावास में डिफेंस अटैची कमांडर संदीप देशमुख से फोन पर बात की। उन्होंने सीएम को वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। सीएम ने देशमुख से निवेदन किया कि वे सभी बच्चों के संपर्क में रहकर उनकी हिम्मत बढ़ाते रहें।  

सीएम गहलोत ने यूक्रेन में फंसे देश व प्रदेश के विद्यार्थियों की शीघ्र और सुरक्षित वतन वापसी के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र भी लिखा है। उन्होंने पीएम से आग्रह किया कि विद्यार्थियों को भारत लाने के लिए केंद्र सरकार यूक्रेन की सरकार से संपर्क करे, जिससे पोलैंड व रोमानिया से होकर विद्यार्थियों को भारत आने के लिए सुरक्षित मार्ग मिल सके। 
विज्ञापन


सीएम ने अपने पत्र में यूक्रेन में फंसे छात्र अजय सिंह से आज फोन पर हुई बातचीत का उल्लेख करते हुए उहोंने कहा कि, वहां से एक साथ निकलने के लिए विद्यार्थियों को रोमानिया और पोलैंड से सुरक्षित मार्ग नहीं मिल पा रहा है। सरकार के अधिकारियों को वहां फंसे बच्चों और उनके परिजनों से यह संदेश मिल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में भारतीय युवा रोमानिया की सीमा पर मौजूद हैं, लेकिन उन्हें वहां से आगे बढ़ने का रास्ता नहीं मिल पा रहा है। यूक्रेन में बने वर्तमान हालातों और वहां फंसे बच्चों के अभिभावक मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। इस समस्या के समाधान के लिए सरकार के अधिकारी विदेश मंत्रालय और यक्रेन में फंसे विद्यार्थियों से लगातार संपर्क कर रहें हैं। उन्होंने पीएम से भारतीय विद्यार्थियों को जल्द से जल्द सहायता पहुंचाने का आग्रह किया है।

गहलोत ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

  • इस बीच मुख्यमंत्री गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों एवं छात्र-छात्राओं की वहां से सुरक्षित एवं शीघ्र निकासी के लिए यूक्रेन, रूस, पोलैंड, बेलारूस और रोमानिया की सरकारों से बात की जाए। इन देशों में स्थित दूतावासों के माध्यम से भारतीय छात्र-छात्राओं से निरंतर सम्पर्क स्थापित किया जाए, ताकि उन्हें यह विश्वास हो कि वे सकुशल एवं सुरक्षित वतन लौटेंगे। 
  • पत्र में लिखा है कि यूक्रेन में युद्ध की विषम परिस्थितियों में भारत सरकार भारतीय दूतावासों के माध्यम से वहां फंसे भारतीयों को निकालने का प्रयास कर रही है। अभी भी बड़ी संख्या में भारतीय लोग वहां फंसे हुए हैं। भारत सरकार की ओर से यूक्रेन से सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षित एवं सकुशल वापसी की दिशा में हरसंभव प्रयास किए जाएं। दूतावासों के अधिकारी भी भारतीय नागरिकों से निरन्तर सम्पर्क स्थापित करें, ताकि उन्हें संबल मिल सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें