फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa: आचार संहिता की सख्ती में गाड़ियों से बरामद हो रहा कैश; डूंगरपुर टोल प्वाइंट पर बरामद हुए 6.19 लाख रुपये

Tue, 17 Oct 2023 08:44 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

क्रेटा कार को चेक किया गया तो कार की डिग्गी में एक बैग में कैश मिला। 13 गड्डी 500 रुपये की कुल 1239 नोट जो 500 रुपये की हैं, जिनको गिना गया तो कुल रुपये 6 लाख 19 हजार 500 थे।
विज्ञापन
गाड़ी से कैश निकालती पुलिस टीम। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा विधानसभा चुनाव 2023 के आचार संहिता की पालना में के लिए नाकाबंदी के दौरान एक क्रेटा गाड़ी HR 26 CV 0499 और 6 लाख 19 हजार 500 रुपये नकद को धारा 102 सीआरपीसी में जब्त किए गए।

विज्ञापन




जिला पुलिस अधीक्षक दौसा वंदिता राणा ने बताया कि रामचन्द्र नेहर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालसोट जिला दौसा के सुपरविजन में वृत्ताधिकारी मानाराम गर्ग वृत्त नांगल राजावतान के निर्देशन में गोपाल शर्मा उ.नि. थानाधिकारी थाना राहुवास के नेतृत्व मे विधानसभा चुनाव 2023 के आचार संहिता की पालना में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस हाईवे डूंगरपुर टोल प्वाइंट पर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग व नाकाबन्दी कर संदिग्ध एक कार 6 लाख 19 हजार 500 रुपये नकद जब्त किये गए।

राहुवास थानाधिकारी गोपाल लाल शर्मा ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2023 की आचार संहिता की पालना में वंदिता राणा पुलिस अधीक्षक जिला दौसा के आदेश की पालना में नाकाबन्दी व वाहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत डूंगरपुर टोल प्लाजा पहुंचे, जहां मौजूद पुलिस जाप्ता पुखराज ASI थाना राहुवास के साथ कैलाशचन्द ASI मानसिंह कांस्टेबल पुलिस लाइन दौसा के साथ दिल्ली गुम्बई एक्सप्रेक्स हाईवे के डूंगरपुर टोल प्लाजा पर निकासी प्वाइंट पर नाकाबंदी कर रहे थे। 
विज्ञापन


इस दौरान लगभग 11.55 एएम पर डूंगरपुर टोल प्लाजा से एक वाहन कार क्रेटा नम्बर HR 26 CV 0499 रंग सफेद आई जिसे रुकवाया गया। वाहन चालक ने अपना नाम तरूण कुमार त्यागी पुत्र जितेन्द्र त्यागी निवासी मकान नं. 3112 बादाशाहपुर, ब्लॉक 4, त्यागी मोहल्ला गुरुग्राम, हरियाणा बताया। उसके साथ हरियाणा निवासी एक और व्यक्ति गाड़ी में मौजूद था। उसने अपना नाम देशराज बताया।

कार क्रेटा को चेक किया गया तो कार की डिग्गी में एक बैग में कैश मिला। 13 गड्डी 500 रुपये की कुल 1239 नोट जो 500 रुपये की हैं, जिनको गिना गया तो कुल रुपये 6 लाख 19 हजार 500 थे। दोनों से जब इस रकम का हिसाब मांगा गया तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। गाड़ी में मिली कुल राशि 6 लाख 19 हजार 500 रुपये को जब्त कर लिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें