फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजमेर: स्टेशन मास्टर के 1,200 से अधिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जल्द, अजमेर आरआरबी को जिम्मेदारी

Tue, 20 Oct 2026 11:33 AM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

रेलवे भर्ती बोर्ड अजमेर इसी महीने 1,200 से अधिक स्टेशन मास्टर पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी कर सकता है। बोर्ड अध्यक्ष संजीव कुमार के अनुसार, विज्ञापन के साथ आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। इस बार स्टेशन मास्टर भर्ती को एनटीपीसी की अन्य श्रेणियों से अलग आयोजित करने की तैयारी है।
विज्ञापन
अजमेर रेल मंडल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रेलवे में स्टेशन मास्टर के पदों पर भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड अजमेर (आरआरबी) इसी महीने 1,200 से अधिक स्टेशन मास्टर पदों के लिए आधिकारिक भर्ती विज्ञापन जारी करने जा रहा है। इस परीक्षा के आयोजन की कमान पहली बार अजमेर भर्ती बोर्ड को सौंपी गई है। इस अखिल भारतीय परीक्षा में देशभर से 25 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने का अनुमान व्यक्त किया गया है।
विज्ञापन


अजमेर बोर्ड के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी
वर्तमान में देशभर के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 21 रेलवे भर्ती बोर्ड कार्यरत हैं। इन समस्त बोर्डों से जुड़े उम्मीदवारों के लिए एक साथ परीक्षा आयोजित कराना अजमेर बोर्ड के लिए एक बहुत बड़ा दायित्व होगा। हालांकि, इससे पहले भी यह बोर्ड देशभर के रेलवे कार्मिकों के लिए ग्रुप-बी पदों की भर्ती परीक्षा आयोजित करा चुका है।

यह भी पढ़ें: जोधपुर: मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं, उच्च न्यायालय ने निजी कृषि कॉलेजों को दिया झटका
विज्ञापन


रेलवे भर्ती बोर्ड अजमेर के अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि भर्ती का विज्ञापन इसी माह जारी होने की संभावना है और पदों की संख्या 1,200 से अधिक रह सकती है। विज्ञापन के साथ ही आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू होने के आसार हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: राजस्थान: अचार की टंकियों में मिलीं मरी हुई छिपकलियां-मकड़ियां…85 हजार किग्रा सामग्री सीज, परिसर सील

पहली बार एनटीपीसी से अलग होगी परीक्षा
स्टेशन मास्टर पदों पर होने वाली इस भर्ती प्रक्रिया में इस बार एक बड़ा बदलाव किया गया है। अब तक स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी यानी एनटीपीसी की अन्य श्रेणियों के साथ ही संयुक्त रूप से होती रही है। लेकिन इस बार रेलवे प्रशासन ने स्टेशन मास्टर पदों के लिए अलग से अधिसूचना निकालने का निर्णय लिया है। इस प्रकार यह परीक्षा स्वतंत्र रूप से आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें