फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: आरपीएससी संरक्षण अधिकारी परीक्षा 15 नवंबर 2026 को, प्रवेश-पत्र 12 नवंबर से

Thu, 05 Nov 2026 06:43 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान लोक सेवा आयोग की संरक्षण अधिकारी (महिला एवं बाल विकास विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 का आयोजन 15 नवंबर 2026 को होगा। अभ्यर्थी 8 नवंबर से परीक्षा जिले की जानकारी और 12 नवंबर से प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा दो प्रश्न-पत्रों में होगी। केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले तक ही प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
राजस्थान लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान लोक सेवा आयोग संरक्षण अधिकारी (महिला एवं बाल विकास विभाग) प्रतियोगी परीक्षा- 2025 का आयोजन करेगा। यह परीक्षा 15 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इसमें दो प्रश्न-पत्र होंगे, जिनके लिए अलग-अलग समय निर्धारित है। पहला प्रश्न-पत्र 'सामान्य अध्ययन' प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। दूसरा प्रश्न-पत्र 'समाज कार्य, विधि' दोपहर 2.30 बजे से सायं 5.30 बजे तक लिया जाएगा। प्रत्येक प्रश्न-पत्र में ओएमआर उत्तर पत्रक के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा। अभ्यर्थी 8 नवंबर 2026 से एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर अपने परीक्षा जिले की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन


कब डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश-पत्र? 
प्रवेश-पत्र 12 नवंबर 2026 को आयोग की वेबसाइट और एसएसओ पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। अभ्यर्थी इन्हें आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक से आवेदन-पत्र क्रमांक व जन्म दिनांक प्रविष्ट कर डाउनलोड कर सकते हैं। एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन एप्स में रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक से भी प्रवेश-पत्र डाउनलोड किए जा सकेंगे। परीक्षा केंद्र पर किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने से 60 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। सुरक्षा जांच और पहचान का कार्य समय पर पूरा करने के लिए अभ्यर्थियों को नियत समय पूर्व उपस्थित होना होगा।

पहचान-पत्र संबंधी आवश्यक निर्देश
पहचान के लिए अभ्यर्थियों को अद्यतन/नवीनतम मूल रंगीन आधार कार्ड लेकर उपस्थित होना होगा। यदि मूल आधार कार्ड पर फोटो पुरानी अथवा अस्पष्ट है, तो अन्य मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र मान्य होंगे। इनमें मतदाता पहचान-पत्र, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस शामिल हैं, जिनमें रंगीन एवं नवीनतम स्पष्ट फोटो हो। अभ्यर्थियों को प्रवेश-पत्र पर भी नवीनतम रंगीन फोटो चस्पा करना सुनिश्चित करना चाहिए। स्पष्ट मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र के अभाव में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को प्रवेश-पत्र के साथ जारी आवश्यक अनुदेशों का अवलोकन अवश्य करना चाहिए।
विज्ञापन


अनुचित साधनों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
आयोग ने परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को दलाल, मीडिएटर, समाजकंटक या अपराधी के बहकावे में न आने की चेतावनी दी है। यदि कोई परीक्षा में पास कराने के नाम पर रिश्वत या अन्य प्रलोभन देता है, तो प्रमाण सहित जांच एजेंसी एवं आयोग कंट्रोल रूम नंबर 0145-2635200, 2635212 एवं 2635255 पर सूचित करें। परीक्षा में अनुचित साधन अपनाने या अनुचित कृत्यों में संलिप्त होने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम, 2022 के तहत कड़ी कार्रवाई होगी। इसमें आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपये तक का जुर्माना और चल-अचल संपत्ति की कुर्की व जब्ती शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें