फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में आशियाना बनाना हुआ महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
महंगाई के संकट के बीच एक और बुरी खबर है। राजस्थान में अब आशियाना बनाना और भी महंगा हो गया है। राज्य सरकार ने पत्थर, बजरी, मार्बल, ग्रेनाइट, खण्डा, चुना, पट्टी सहित 18 मिनरलों का रॉयल्टी शुल्क बढ़ा दिया, जिससे इनकी कीमत में उछाल आ गया है।
विज्ञापन


इससे घर बनाना का बजट अपने आप बढ़ गया है। मार्बल 100 रुपए व बजरी 10 रुपए प्रति टन तक महंगा हो गया है। राजस्थान में इसका विरोध के सुर भी सुनाई देने लगे हैं।

रॉयल्टी नाकों पर मंगलवार शाम से ही बढ़ा हुआ रॉयल्टी शुल्क लागू कर दिया गया। एकाएक बढ़े रॉयल्टी शुल्क के विरोध में ट्रक चालकों और रॉयल्टी नांकों पर तैनात कर्मचारियों के बीच कहासुनी के दौर चलते रहे।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

ये है आदेश में

राजस्थान सरकार की ओर से बढ़े हुए रॉयल्टी शुल्क के आदेश जारी कर दिए। अब रॉयल्टी शुल्क के तहत नई कीमत 6 से 10 रुपए प्रति टन तक बढ़ गई है। बजरी का ट्रक अब 300 रुपए तक महंगा हो गया है। हालांकि 2010 के बाद यह बढ़ोतरी की गई है।

खास मिनरल    पुरानी दरें  नई दरें
बजरी          20       30
मार्बल ब्लॉक    195       260
ग्रेनाइट        175       235
चुनाई पत्थर   17         23
- रॉयल्टी दरें रुपए प्रति टन में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें