फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaur Crime: ढाबे में पेट भर खाना खाया बिल दिया तो लोड की पिस्टल, कहा- डॉन है हम, पुलिस कुछ नहीं कर सकती

Fri, 28 Apr 2023 12:58 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

मकराना थाना अधिकारी प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 386 में मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। नंद सिंह चौहान ने अकबरिया समीर भाटी सहित सात लोगों के खिलाफ मकराना थाने में मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
बदमाशों ने खाना खाने के बाद किया हंगामा। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागौर के मकराना के नए बाईपास स्थित मां आशापुरा होटल में बीती रात 6-7 लोग रात 11 बजे खाना खाने आए, दो स्कोडा कार से आए थे। सभी नशे में धुत थे, सभी ने खाना खाया। लेकिन जब उन्हें 900 रुपए का बिल दिया गया, वैसे ही उन्होंने पिस्तौल तान दी। 

विज्ञापन


आरोपियों ने अपने बारे में दी जानकारी
आरोपियों की पहचान हिस्ट्रीशीटर अकबरिया, समीर भाटी और उसके चार पांच दोस्तों के रूप में हुई है। बदमाशों ने होटल संचालक नंद सिंह को जान से मारने की धमकी दी। अकबरिया ने पिस्टल लोड कर कहा कि कारतूस यहीं गाड़ दूंगा, हमारा नाम नहीं सुना। इस एरिया के लोग हमें डॉन कहते हैं। बदमाशों ने अपने कारनामे बताते हुए कहा कि हमने पहले मकराना में पानी की टंकी पर मर्डर किया, तुमको याद है अब तुम सब का भी काम तमाम हो सकता है। बदमाशों ने कहा कि पुलिस उनसे डरती है, वह पुलिस से नहीं डरते हैं। पुलिस उनका कुछ भी नहीं बिगाड़ सकती। 4 साल पहले वह जेल में रहे हैं और रह जाएंगे। 

पुलिस के आने से पहले मौके से भागे आरोपी

विज्ञापन

नंद सिंह ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनसे और ग्राहकों के साथ मारपीट की। जो सीसीटीवी में कैद हो गया। नंद सिंह ने मौका देखकर साइड में जाकर पुलिस को फोन किया। तब तक बदमाश मौके से भाग गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नाकाबंदी करवाई। हालांकि, बदमाश पकड़ में नहीं आए।

जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन

मकराना थाना अधिकारी प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 386 में मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। नंद सिंह चौहान ने अकबरिया समीर भाटी सहित सात लोगों के खिलाफ मकराना थाने में मामला दर्ज करवाया है। नंद सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने कहा कि आजकल में गिरफ्तारी नहीं हुई तो मकराना बंद किया जाएगा। विधायक भी मौके पर पहुंचे, उन्होंने पुलिस से आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें