राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में शुक्रवार की सुबह एक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई जबकि एक किशोरी घायल बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक घटना पल्लू थाना क्षेत्र में हुई है। उन्होंने बताया कि एक जीप में सवार लोग सत्संग से लौट रहे थे इसी दौरान उनकी जीप ट्रक से टकरा गई।
उन्होंने बताया कि हादसे में मुकेश (22), निर्मल देवी (30), बुधराम (60) और उनकी पत्नी गोमती (55) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार विजय (10) और 14 वर्षीय एक लड़की ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, दुर्घटना में घायल 12 साल की एक लड़की का इलाज चल रहा है।