फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RJ Lok sabha Chunav: PM मोदी का राजस्थान दौरा, कल करौली में सभा, पहले चरण की 12 सीटों पर 114 उम्मीदवार

Wed, 10 Apr 2024 01:31 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले चरण के लिए अब तक चूरू, जयपुर ग्रामीण पर जनसभा को संबोधित कर चुके हैं। इसके अलावा दूसरे चरण में आने वाली अजमेर लोकसभा में भी मोदी रोड शो कर चुके हैं। कल वे करौली में सभा करेंगे।
विज्ञापन
चुनावी सभा को संबोधित करते पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को करौली-धौलपुर लोकसभा सीट पर जनसभा करने जा रहे हैं। राजस्थान में पहले चरण के लिए  12 सीटों पर कुल 114 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। वहीं  दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान 13 सीटों पर कुल 152 उम्मीदवार मैदान में होंगे। पहले चरण में गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर, जयपुर ग्रामीण, दौसा, भरतपुर, करौली-धौलपुर, अलवर, नागौर में वोट डाले जाएंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले चरण के लिए अब तक चूरू, जयपुर ग्रामीण पर जनसभा को संबोधित कर चुके हैं। इसके अलावा दूसरे चरण में आने वाली अजमेर लोकसभा में भी मोदी रोड शो कर चुके हैं। अब मोदी पहले चरण में आने वाली दौसा, करौली-धौलपुर और बाड़मेर-जैसलमेर में भी सभाएं करेंगे। इसके बाद 22 अप्रेल को दूसरे चरण के चुनावों में जालौर-सिरोही सीट पर आने वाली भीनमान में भी मोदी की सभा रखी गई है।

पहले चरण की इन सीटों पर 19 को चुनाव 
 
सीट भाजपा प्रत्याशी कांग्रेस प्रत्याशी कुल उम्मीदवार  
श्रीगंगानगर प्रियंका बालन कुलदीप इंदौरा 9
बीकानेर अर्जुनराम मेघवाल गोविंदराम मेघवाल 9
चूरू देवेंद्र झाझड़िया राहुल कस्वां 13   
झुंझुनू शुभकरण चौधरी बृजेंद्र ओला 8
सीकर सुमेधानंद अमराराम 14                 
जयपुर ग्रामीण राव राजेंद्र अनिल चोपड़ा 15
जयपुर मंजू शर्मा प्रताप सिंह खाचरियावास 13
अलवर भूपेंद्र यादव ललित यादव 9
भरतपुर रामस्वरूप कोली संजना जाटव 6
करौली धौलपुर इंदु जाटव भजनलाल जाटव 4
दौसा कैन्यालाल मीणा मुरारी लाल मीणा 5
नागौर ज्योति मिर्धा हनुमान बेनीवाल 9
विज्ञापन


पहला रोड शो दौसा से
लोकसभा चुनाव के रण में राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला रोड शो 12 अप्रैल की शाम को दौसा में होगा। इसके लिए  सुरक्षा एजेंसियों ने यहां मोर्चा संभाल लिया है। बीजेपी जोरशोर से इस रोड शो की तैयारियों में जुटी है। सीएम भजनलाल शर्मा आज दौसा के सिकराय में हैं। पीएम मोदी 12 अप्रेल को हवाई मार्ग के जरिए दौसा के भांकरी रोड स्थित हेलिपैड पर पहुंचेंगे। उसके बाद दौसा के गांधी तिराहे के समीप स्थित पुराने बस स्टैंड से पीएम मोदी का रोड शो शुरू होगा। यह रोड शो गुप्तेश्वर रोड तक चलेगा। यह रोड शो करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें