फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी अखाड़े में दांव खेल रहे करोड़पति

Mon, 25 Nov 2013 10:48 PM IST
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा चुनाव में करोड़पतियों की जोर आजमाइश चल रही है।
विज्ञापन


यहां प्रमुख राजनीतिक पार्टियों और दोबारा चुनाव लड़ रहे करीब 733 उम्मीदवारों में से करीब आधे करोड़पति हैं। यदि कुल 733 उम्मीदवारों की संपत्ति का औसत निकाला जाए, तो हरेक के हिस्से में करीब 3 करोड़ रुपए आते हैं, जो पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में दुगुना है।

जानकारी के अनुसार प्रमुख राजनीतिक दलों व दोबारा भाग्य आजमा रहे निर्दलीय उम्मीदवारों की संख्या 733 है, जिसमें से 346 यानी 47 प्रतिशत करोड़पति हैं।

पिछले चुनाव में इस तरह के 727 उम्मीदवारों की औसत सम्पत्ति 1.43 करोड़ रुपए (प्रति उम्मीदवार) थी, जो इस चुनाव में बढ़कर 2.97 करोड़ रुपए प्रति उम्मीदवार हो गई है। इस चुनाव में दुबारा खड़े 733 में से 11 निर्दलीय उम्मीदवारों की औसत सम्पत्ति 2.49 करोड़ रुपए है।
विज्ञापन


कांग्रेस में ज्यादा अमीर
चूरू सीट से बसपा विधायक की अचनाक हुई मृत्यु के कारण मतदान स्थगित होने के कारण अब 1 दिसम्बर को 199 सीटों पर मतदान होगा। इन सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवारों की औसत सम्पत्ति 4.79 करोड़ रुपए है। इधर, भाजपा के कुल उम्मीदवारों की सम्पत्ति 4.36 करोड़ रुपए है।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के 190 सीटों पर उतरे उम्मीदवारों की औसत सम्पत्ति 93.43 लाख रुपए है। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के कुल 200 सीटों पर खड़े उम्मीदवारों की औसत सम्पत्ति 2.19 करोड़ रुपए थी, वहीं भाजपा के उम्मीदवारों की औसत सम्पत्ति कांग्रेस के कम 1.91 करोड़ रुपए थी। बसपा के उम्मीदवारों की औसतन सम्पत्ति 87.19 लाख रुपए थी।
विज्ञापन


विश्वेन्द्र सिंह और प्रेम सिंह हैं धनवान
इन उम्मीदवारों में डीग-कुम्हेर से कांग्रेस प्रत्याशी विश्वेन्द्र सिंह सबसे अमीर हैं। उनकी सम्पत्ति 118.96 करोड़ रुपए हैं। इधर, भाजपा के नीमकाथाना से उम्मीदवार प्रेम सिंह का नंबर आता है, जिनकी सम्पत्ति 87.70 करोड़ रुपए है।

दागियों की संख्या
पार्टी ---------- उम्मीदार ---------- दागी ---------- गंभीर मामले
भाजपा ---------- 199 ---------- 31 ---------- 20
कांग्रेस ---------- 199 ---------- 28 ---------- 14
बसपा ---------- 190 ---------- 26 ---------- 15
सपा ---------- 56 ---------- 03 ---------- 01
सीपीएम ---------- 37 ---------- 15 ---------- 07
सीपीआई ---------- 22 ---------- 01 ---------- 0
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें