फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: रीट लेवल-2 SST मेन्स का रिजल्ट जारी, दोगुना उम्मीदवार किए गए शॉर्टलिस्ट, जानें कब मिलेगी पोस्टिंग

Fri, 02 Jun 2023 10:46 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

रीट लेवल-2 की 2022 भर्ती परीक्षा का परिणाम राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी कर दिया है। कर्मचारी चयन बोर्ड ने दोगुना अभ्यर्थियों को फिलहाल शॉर्टलिस्ट किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में अपर प्राइमरी स्कूल टीचर लेवल-2 की 2022 भर्ती परीक्षा का SST विषय का मुख्य परीक्षा परिणाम राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने जारी कर दिया है। कर्मचारी चयन बोर्ड ने 4712 पदों पर भर्ती के लिए दोगुना अभ्यर्थियों को फिलहाल शॉर्टलिस्ट किया है।

विज्ञापन


कैंडिडेट्स इस तरह चेक करें REET L-2 SST का रिजल्ट
कैंडिडेंट्स अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट
https://rsmssb.rajasthan.gov.in पर चेक कर सकते हैं।
इसके लिए होमपेज पर result सेक्शन में जाकर
https://rsmssb.rajasthan.gov.in/link_to_external_file/REET_L2SST_Result_02062023.pdf इस लिंक को क्लिक करें।
फिर पेज ओपन होगा। जिस पर अपना लॉगइन क्रेडेंशियल दर्ज कर सबमिट करें।
इसके बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर डिस्प्ले हो जाएगा। जिसे प्रिंट या डाउनलोड किया जा सकता है। 


4000 अभ्यर्थियों को नॉन टीएसपी, 712 अभ्यर्थियों को टीएसपी एरिया में मिलेगी पोस्टिंग 
रिजल्ट जारी होने के बाद शॉर्टलिस्टेड कैंडीडेट्स का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। इसके लिए अलग से सूचना दी जाएगी। समय और स्थान बताया जाएगा। कैंडिडेट्स को मोबाइल पर भी मैसेज भेजे जाएंगे और बोर्ड की वेबसाइट पर भी जानकारी दी जाएगी। डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन और जिला अलॉटमेंट के बाद 4000 अभ्यर्थियों को नॉन टीएसपी एरिया और 712 अभ्यर्थियों को टीएसपी एरिया में पोस्टिंग दी जाएगी। अगस्त तक सभी कैंडिडेट्स को पोस्टिंग दे दी जाएगी ऐसी उम्मीद है। 

यह रही  कटऑफ
कैटेगरी    कटऑफ मार्क्स
सामान्य      206.8590
ओबीसी       201.2740
ईडब्ल्यूएस   189.9298
एमबीसी        190.9377
एससी           182.0520
एसटी           170.5771


7 लाख 5629 कैंडीडेट्स हुए थे लेवल 2 परीक्षा में शामिल
बोर्ड की लेवल-2 परीक्षा में 7 लाख 53 हजार 23 रजिस्टर्ड अभ्यर्थियों में से 7 लाख 5 हजार 629 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। लेवल-2 परीक्षा में अटेंडेंस 93.70 प्रतिशत रही थी।
विज्ञापन



लेवल-2 का बाकी 7 सब्जेक्ट का रिजल्ट 15 जून तक आने की संभावना
माना जा रहा है कि लेवल-2 के शेष 7 सब्जेक्ट का रिजल्ट 15 जून तक जारी किया जा सकता है। इससे पहले बोर्ड ने लेवल-1 का रिजल्ट 7 दिन पहले 26 मई को जारी किया था। जिसमें 21 हजार पदों के लिए 41 हजार 546 कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्ट हुए थे।
विज्ञापन


यहां क्लिक कर देंगे रिजल्ट
https://spiderimg.amarujala.com/assets/applications/2023/06/02/reet-l2sst-result-02062023_647a23a9e579d.pdf
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें