राजस्थान में छात्र-छात्राओं के लिए शिक्षक भर्ती का इंतजार अब खत्म होने वाला है।
राज्य में 40 हजार तृतीय श्रेणी शिक्षकों की भर्ती की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है।
शिक्षामंत्री बृजकिशोर शर्मा ने भी भर्ती प्रक्रिया को मंजूरी दे दी है। अगले कुछ ही दिनों में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने बजट में इसकी घोषणा की थी।
हालांकि पिछली बार के बुरे अनुभवों के बावजूद भी इस बार भर्ती पंचायती राज विभाग के माध्यम से ही जिला स्तर पर कराई जाएगी।
पिछली भर्ती में भी विद्यार्थियों ने भर्ती का जिम्मा राजस्थान लोक सेवा आयोग को दिए जाने की मांग की थी।