जयपुर में एक व्यक्ति ने भाई के मौत से दुखी होकर अपने दो बेटों को कुएं में फेंक दिया और खुद भी आत्महत्या कर ली।
पाली जिले में रहने वाले मदन पटेल ने अपने दोनों बेटे दिनेश (13) और रमेश(11) को कुएं में फेंक दिया और खुद चलती ट्रेन के आगे कूद गया।
परिवार वालों ने बताया कि व्यक्तिगत परेशानियों के चलते मदन पटेल के भाई ने पिछले साल आत्महत्या कर ली थी।
अपने भाई की मौत से मदन पटेल बहुत दुखी रहने लगा था, उसकी व्यथा इतनी बढ़ गई थी कि उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया।
जिस समय यह घटना घटी मनोज पटेल की पत्नि एक शादी में अपने मायके गई हुई थी।