फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तारी से बचने के लिए देहरादून में जा बसा आरएएस अधिकारी, रिश्वत मामले में छह साल बाद पकड़ा गया

Wed, 21 Aug 2019 07:05 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
राजस्थान में रिश्वत लेने के मामले में एक आरएएस अधिकारी अशोक कुमार शर्मा गिरफ्तारी से बचने के लिए देहरादून में जा बसे। हलाांकि उन्हें अब इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक उन्हें इस मामले में एसीबी ने छह साल बाद पकड़ा है। इन दिनों वह रिटायर भी हो गए हैं। जब उनपर रिश्वत के यह आरोप लगे थे तब वह एसडीएम थे। पुलिस के मुताबिक शर्मा हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के कांति गांव के रहने वाले हैं।   
विज्ञापन


शर्मा को मंगलवार को श्रीगंगानगर स्थित एसीबी मामलों की विशेष अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसीबी के अनुसार आरएएस अफसर शर्मा के खिलाफ हनुमानगढ़ के टिब्बी तहसील निवासी शिव भगवान बंसल ने 2011 में बीकानेर स्थित एसीबी मामलों की विशेष अदालत में परिवाद पेश किया था।

उन पर आरोप था कि उन्होंने पद का दुरुपयोग कर भट्टा संचालकों से 20-20 हजार की रिश्वत मांगी थी। मामले में जांच के बाद रिपोर्ट जयपुर मुख्यालय भेजी गई। इसके बाद उनपर 2013 में मुकदमा दर्ज कर दोबारा जांच की गई। वहीं इस बीच वह सेवानिवृत्त हो गए और देहरादून जाकर छिप गए।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें