फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर के हॉस्टल में यूपी की छात्रा से रेप

Tue, 05 Nov 2013 07:30 PM IST
समीर शर्मा/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के जयपुर में हॉस्टल में रहकर पढ़ रही बनारस की छात्रा से सोमवार को हॉस्टल संचालक ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


पुलिस ने संचालक को गिरफ्तार किया और छात्रा का मंगलवार को मेडिकल करवाया, जिसमें बलात्कार की पुष्टि हुई है।

दीपावली और भाईदूज के मौके पर इस छात्रा को छोड़कर हॉस्टल से सभी छात्राएं अपने घर एवं अन्य जगह गई हुई थीं। महेश नगर थाना क्षेत्र में स्थित इस हॉस्टल में करीब तीन दर्जन छात्राएं रहती हैं।

पुलिस के अनुसार छात्रा को अकेली पाकर 52 वर्षीय संचालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इस दौरान पीड़िता की चीख सुनने वाला भी कोई नहीं था। पुलिस ने बताया कि पीड़िता यहां दो-ढाई साल से रह रही थी।
विज्ञापन


एसीपी पारस जैन ने बताया कि मूलरूप से बनारस निवासी 22 वर्षीय युवती रामनगर विस्तार स्थिति एक हॉस्टल में अपनी बहन के साथ रहती थी। वह जयपुर में रहकर कोचिंग ले रही थी और नौकरी की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन


दीपावली के मौके पर दोनों बहनों ने जयपुर स्थित रिश्तेदार के यहां त्यौहार मनाया, फिर उसकी बहन उनके घर रुक गई, जबकि पीड़िता हॉस्टल वापस लौट आई थी।

हॉस्टल संचालक का परिवार भी कहीं गया हुआ था। रात करीब दस बजे छात्रा के आते ही वह उसके कमरे में आ गया और उसके साथ बलात्कर किया।

साथ ही, घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी भी दी। पीड़िता ने फोन पर अपनी बहन को घटना की जानकारी दी। इसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें