मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित पुलिस के अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ अनिल कुमार मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है।
राज्य शासन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि मिश्रा पर महिला थाना जयपुर में भारतीय दंड विधान की धारा 376 व 384 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध होने के कारण मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम 1966 के अंतर्गत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय पुलिस मुख्यालय भोपाल रहेगा।
बेटी और भानजी की खींची अश्लील फोटो
राजस्थान के जयपुर के शांति नगर इलाके की निवासी एक महिला ने महिला थाने में पिछले सप्ताह दर्ज कराए गए मामले के तहत पीडि़ता की बेटी और भानजी की अश्लील फोटो सार्वजनिक करने की धमकी देकर मिश्रा ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया।
पीडिता ने दर्ज मामले में बताया था कि उसके पति शिवराज शर्मा के खिलाफ मध्यप्रदेश के सिहोर थाने में दर्ज एक मामले में बचाने की एवज में मिश्रा ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया।