सवाई माधोपुर स्थित रणथण्बोर नेशनल पार्क में बाघिन T-79 के शावक को नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क जयपुर भेजा गया है। शावक पूरी तरह स्वस्थ है। बीती रात उसे शिफ्ट किया गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
रणथम्बोर में उपवन संरक्षक और उप क्षेत्र निदेशक-प्रथम- मोहित गुप्ता ने बताया कि प्रधान मुख्य वन संरक्षक और मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक की स्वीकृति और मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव और क्षेत्र निदेशक रणथंभौर बाघ परियोजना के निर्देश पर बाघिन टी-79 के शावक को नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क जयपुर भेजा गया है। चिकित्सकों की टीम ने आठ दिन की मशक्कत से शावक के स्वास्थ्य में सुधार आया है। शावक अभी स्वस्थ है।
विज्ञापन
रणथम्भौर की बाघिन T-79 एक माह से लापता है। बाघिन के लापता होने के बाद दो शावकों की मौत हो गई थी। एक का स्वास्थ्य बिगड़ गया था। उसका रणथम्बोर के पशु चिकित्सकों की निगरानी में उपचार किया गया। शावक का स्वास्थ्य ठीक होने पर देर शाम उसे नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क जयपुर भेजा गया। रात को शावक वहां शिफ्ट हो गया। उसे खुराक दी जा रही है। पशु चिकित्सक मॉनिटरिंग कर रहे हैं।