फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में चार टाइगर रिजर्व: रामगढ़ विषधारी अभयारण्य को भी मिला दर्जा, यहां बाघ, तेंदुआ जैसे कई जानवर 

Thu, 19 May 2022 06:18 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी

सार

रामगढ़ विषधारी अभ्यारण को देश का 52वां टाइगर रिजर्व घोषित किया गया है। यह 1,071 वर्ग किमी में फैला हुआ है। अब राजस्थान में चार टाइगर रिजर्व हो गए हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
राजस्थान के बूंदी जिले में स्थित रामगढ़ विषधारी अभ्यारण को देश का 52वां टाइगर रिजर्व घोषित किया गया है। हाल ही में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने इसकी अधिसूचना जारी की थी। यह अभयारण्य 1,071 वर्ग किमी में फैला हुआ है। यह राजस्थान का चौथा  टाइगर रिजर्व है।

बता दें कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इसे नेशनल टाइगर रिजर्व घोषित करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत थे। अधिसूचना जारी होने के बाद उन्होंने कहा, इससे कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ में पर्यटन को नई पहचान मिलेगी। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी बढेंगे।  इस अभयारण्य में बाघ, तेंदुआ, भेडिया, भालू, सुनहरा सियार, चिंकारा, नील गाय, लोमड़ी, धारीदार लकडबग्गा जैसे कई जंगली जानवर मौजदू हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
झील का सुंदर नजारा भी यहां देखने को मिलता है। - फोटो : सोशल मीडिया
2018 में थे 102 बाघ
राजस्थान के तीन टाइगर रिजर्व में 2018 तक 102 बाघों की गणना की गई थी। विशेषज्ञों के अनुसार, रणथम्भौर रिजर्व में बाघों की संख्या काफी अधिक हो गई है। रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में 300 वर्ग किमी से अधिक क्षेत्र को जानवरों के लिए आवास के तौर पर छोड़ दिया जाएगा। बाकी इलाका बफर जोन के तौर पर काम करेगा। रामगढ विषधारी टाइगर रिजर्व का कोर एरिया 39, 920 हेक्टेयर और बफर जोन 74, 091 हेक्टेयर का होगा।
विज्ञापन

3 of 5
राजस्थान के तीन टाइगर रिजर्व में 2018 तक 102 बाघों की गणना की गई थी। - फोटो : सोशल मीडिया
टाइगर रिजर्व में बदलने का भेजा था प्रस्ताव 
केंद्रीय वन पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने 3 जुलाई 2021 को राजस्थान में चौथे बाघ अभयारण्य के तौर पर रामगढ़ विषधारी अभयारण्य को अपनी मंजूरी दी थी। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) की तकनीकी समिति ने रामगढ़ विषधारी अभयारण्य को टाइगर रिजर्व में बदलने का प्रस्ताव भेजा था।

4 of 5
रामगढ़ विषधारी अभ्यारण को देश का 52वां टाइगर रिजर्व घोषित किया गया है। - फोटो : सोशल मीडिया
पर्यटल को मिलेगा बढ़ावा 
वन्यजीव विशेषज्ञों ने बताया कि विषधारी टाइगर रिजर्व में कई किश्म के फूल हैं। यह अनुसंधान और शिक्षा के लिए भी एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है। साथ ही यहां के भीमलत, रामगढ़ महल जैसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पर्यावरण पर्यटन स्थल को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सवाई माधोपुर में रणथंभौर टाइगर रिजर्व - फोटो : सोशल मीडिया
राजस्थान में चार टाइगर रिजर्व
  • सवाई माधोपुर में रणथंभौर टाइगर रिजर्व
  • अलवर में सरिस्का टाइगर रिजर्व
  • कोटा में मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व
  • बूंदी में रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें