उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक राजस्थान के राज्यपाल पद का भी कामकाज देखेंगे।
नई व्यवस्था होने तक उन्हें राजस्थान के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। राजस्थान की राज्यपाल माग्रेट आल्वा का मंगलवार को कार्यकाल पूरा हो गया।
आल्वा ने माना कि कांग्रेस की गहलोत और भाजपा की वसुंधरा राजे सरकार के साथ काम करने का उन्हें मौका मिला और दोनों सरकारों ने पूरा सहयोग दिया।
आल्वा ने 12 मई 2012 को राजस्थान के राज्यपाल के पद की शपथ ली थी, इससे पहले वे उत्तराखंड की राज्यपाल थी।